एक्सप्लोरर

Jeff Bezos: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की रेस में शामिल हुए जेफ बेजोस, इस एआई स्टार्टअप में किया भारी-भरकम निवेश

Jeff Bezos Invets in AI: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की रेस दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है. एआई पर कई दिग्गज दांव लगा रहे हैं और जेफ बेजोस भी लिस्ट में शामिल हो चुके हैं...

पिछले साल के दौरान एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा. ओपनएआई के चैटजीपीटी के बाद अब एआई की पहुंच काफी व्यापक हो गई है. दूसरी ओर तमाम दिग्गज कंपनियां और चोटी के रईस भी एआई पर दांव लगा रहे हैं. इस लिस्ट में नई एंट्री हुई है जेफ बेजोस और चिप कंपनी एनविडिया की.

इस स्टार्टअप फर्म पर बेजोस ने चला दांव

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल जेफ बेजोस ने एक एआई स्टार्टअप में बड़ा निवेश किया है. बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, जेफ बेजोस ने सर्च पर फोकस्ड स्टार्टअप कंपनी परप्लेक्सिटी एआई में निवेश किया है. यह कंपनी एआई बेस्ड सर्च के मामले में गूगल को टक्कर दे सकती है. इसमें जेफ बेजोस के अलावा चिप कंपनी एनविडिया व अन्य निवेशकों ने भी पैसे लगाए हैं.

एलन मस्क शुरू कर चुके हैं अपनी एआई कंपनी

ब्लूमबर्ग की बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार, अभी जेफ बेजोस की टोटल नेटवर्थ करीब 170 बिलियन डॉलर है और वह एलन मस्क के बाद दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. एलन मस्क करीब 200 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले पायदान पर हैं. मस्क भी एआई में निवेश कर चुके हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी अलग एआई स्टार्टअप कंपनी एक्स डॉट एआई की शुरुआत की है. मस्क ओपनएआई के शुरुआती निवेशकों में भी शामिल रहे हैं.

इतनी हो गई कंपनी की वैल्यूएशन

परप्लेक्सिटी एआई की बात करें तो यह स्टार्टअप कंपनी एडवांस्ड सर्च टूल डेवलप करने में स्पेशलाइजेशन रखती है, जो सोर्स और साइटेशंस के साथ इंस्टैंट रिजल्ट देते हैं. कंपनी को सीरिज बी के ताजे फंडिंग राउंड में 73.6 मिलियन डॉलर का निवेश मिला है. इससे कंपनी की वैल्यूएशन बढ़कर 520 मिलियन डॉलर पर पहुंच गई है. ताजे फंडिंग राउंड में कंपनी को जेफ बेजोस और एनविडिया के अलावा एनईए, डेटाब्रिक्स, बेसेमर वेंचर पार्टनर्स जैसे निवेशकों से भी फंडिंग मिली है.

साल भर में आई 20 गुने की ग्रोथ

परप्लेक्सिटी एआई की शुरुआत अगस्त 2022 में हुई थी. इसके को-फाउंडर्स हैं अरविंद श्रीनिवास, डेनिस याराटस, जॉनी हो और एंड कोनविन्सकी. इसने उके बाद से अब तक काफी तेज ग्रोथ दिखाई है. कंपनी ने दिसंबर 2022 में अपनी सेवाएं शुरू की थी. उस समय कंपनी के पास महज 2.2 मिलियन विजिटर थे. अभी दिसंबर 2023 के अंत तक कंपनी की वेबसाइट व मोबाइल ऐप के विजिटर्स की संख्या बढ़कर 45 मिलियन हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: आरएफएल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का एक्शन, इन कंपनियों के दफ्तरों की ली गई तलाशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ते में करनी है बच्चों की शॉपिंग? इन प्लेटफॉर्म पर बजट में मिलेगा सामान
सस्ते में करनी है बच्चों की शॉपिंग? इन प्लेटफॉर्म पर बजट में मिलेगा सामान
अमेरिका नहीं इस देश में रहते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग, हर आदमी है करोड़ों का मालिक
अमेरिका नहीं इस देश में रहते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग, हर आदमी है करोड़ों का मालिक
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget