एक्सप्लोरर

एयर इंडियाः दिल्ली-मुंबई रूट पर 50 किलो तक लगेज ले जा सकेंगे पैसेंजर

नई दिल्लीः राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने विमान यात्रा के लिये कल राजधानी ट्रेनों के एसी सेकेंड के बराबर किराये की पेशकश के बाद आज यात्रियों के लिए एक और अच्छी घोषणा की है. एयरलाइन ने आज कहा कि दिल्ली-मुंबई मार्ग पर जंबो 747 उड़ान पर यात्रियों को अब अधिक नि:शुल्क चेक इन सामान ले जाने की अनुमति होगी. एयर इंडिया की बोइंग 747 फ्लाइट में दिल्ली से मुंबई के बीच उड़ान भरने वाले यात्री अब इकॉनमी क्लास के यात्री 40 किलो और बिजनस क्लास के यात्री 50 किलोग्राम वजन तक के सामान अपने साथ ले जा सकेंगे. चेक इन बैगेज की नई सीमा कल से प्रभावी होगी.

विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन दो शहरों के लिए बोइंग 747 की उड़ानों में फर्स्ट क्लास में यात्रा रियायती किरायों में की जा सकेगी. इस किराये की शुरआत 15,000 रुपये से होगी. एयर इंडिया ने पिछले महीने नई दिल्ली और मुंबई के बीच 423 सीटों वाले बोइंग 747 विमान की सेवाएं शुरू की हैं.

एयरलाइन ने कहा है कि अभी तक उसकी उड़ानों में इकोनॉमी श्रेणी में 25 किलोग्राम और बिजनेस श्रेणी में 35 किलोग्राम सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति होती है. बोइंग 747 दिल्ली-मुंबई सेवा पर इसे बढ़ाकर क्रमश: 40 और 50 किलोग्राम किया जा रहा है. खास बात यह है दूसरी एयरलाइंस में यह सीमा महज 15 किलोग्राम तक की है

एयर इंडिया ने हाल ही में मुंबई-दिल्ली रूट और दिल्ली-मुंबई रूट के लिए रोजाना 2-2 उड़ानें शुरू की हैं. एयर इंडिया एकमात्र ऐसी एयरलाइन है, जो देश के सबसे बिजी रूट दिल्‍ली-मुंबई पर 423 सीटर 4 इंजन वाला जंबो जेट बी747 चलाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget