एक्सप्लोरर

Air India: एयर इंडिया ने पेश किया गिफ्ट कार्ड, पसंदीदा सीट बुक कर पाएंगे हवाई यात्री

Air India Gift Cards: एयर इंडिया के ये गिफ्ट कार्ड 4 अलग थीम पर बेस्ड हैं और उनकी वैल्यू 1 हजार से 2 लाख रुपये तक है. ग्राहक अपनी सुविधा से इन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं...

Air India Gift Cards: टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने हवाई यात्रियों के लिए टिकट बुक करने का नया तरीका पेश किया है. विमानन कंपनी इसके लिए गिफ्ट कार्ड लेकर आई है, जिनकी मदद से हवाई यात्री पसंदीदा सीट की बुकिंग कर सकते हैं.

2 लाख रुपये तक की वैल्यू के कार्ड

कंपनी ने इन एयर इंडिया गिफ्ट कार्ड को मंगलवार को पेश किया. ये कार्ड चार थीम- ट्रैवल, वेडिंग एनिवर्सरी, बर्थडे और स्पेशल मोमेंट के हिसाब से लॉन्च किए गए हैं. इन्हें एयर इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीदा जा सकता है और यात्री अपने मौके के हिसाब से उन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं. ये ई-कार्ड 1 हजार रुपये से 2 लाख रुपये तक के डिनॉमिनेशन में उपलब्ध हैं.

गिफ्ट कार्ड से कर सकते हैं ये काम

कंपनी का कहना है कि यात्री इन कार्ड का इस्तेमाल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों में कर सकते हैं. वे गिफ्ट कार्ड से टिकट की बुकिंग करने के अलावा एक्स्ट्रा बैगेज और सीट सेलेक्शन में भी उनका इस्तेमाल कर सकते हैं. ग्राहक गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल एयर इंडिया की वेबसाइट या ऐप पर कर सकते हैं. ग्राहकों को पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन, डेट और केबिन क्लास चुनने की सहूलियतें मिलेंगी.

एक साथ में इस्तेमाल हो सकते हैं 3 गिफ्ट कार्ड

एयर इंडिया का कहना है कि ये गिफ्ट कार्ड ट्रांसफेरेबल हैं. मतलब आप ये कार्ड खरीदकर इस्तेमाल के लिए दूसरों को भी दे सकते हैं. जिसके पास भी कार्ड के डिटेल होंगे, वह उसका इस्तेमाल एयर इंडिया की फ्लाइट में टिकट बुक करने व अन्य सेवाओं को खरीदने में कर सकेगा. ग्राहक एक ट्रांजेक्शन में एक साथ तीन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड के साथ भी कर सकते हैं इस्तेमाल

इन गिफ्ट कार्ड की सबसे शानदार बात ये है कि उनका इस्तेमाल क्रेडिट कार्ड के साथ भी किया जा सकता है. मान लीजिए कि आपके पास एक लाख रुपये की वैल्यू वाला क्रेडिट कार्ड है, लेकिन आपको टोटल बिल 1.15 लाख रुपये का बन रहा है तो ऐसे में आप 1 लाख का भुगतान गिफ्ट कार्ड से कर सकते हैं और बाकी बचे 15 हजार रुपये को क्रेडिट कार्ड से भर सकते हैं. इस तरह ग्राहकों को ये गिफ्ट कार्ड फ्लेक्सिबिलिटी ऑफर करते हैं.

ये भी पढ़ें

इस क्लाउड कंपनी को खरीदेंगे अडानी, सिरियस डिजिटेक जेवी के जरिए हुआ करार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेस्टोरेंट्स बनाम जोमैटो की महाजंग, होटल मालिकों ने चली ऐसी चाल, कोर्ट में फंस गई डिलीवरी कंपनी
रेस्टोरेंट्स बनाम जोमैटो की महाजंग, होटल मालिकों ने चली ऐसी चाल, कोर्ट में फंस गई डिलीवरी कंपनी
Property Dispute: प्रॉपर्टी के खेल में भाई का दांव फेल, हाई कोर्ट ने 6 सौतेली बहनों के हक में सुनाया ये बड़ा फैसला
Property Dispute: प्रॉपर्टी के खेल में भाई का दांव फेल, हाई कोर्ट ने 6 सौतेली बहनों के हक में सुनाया ये बड़ा फैसला
पूरी जवानी निकल जाएगी... शख्स ने दी EMI के जाल में न फंसने की सलाह, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
पूरी जवानी निकल जाएगी... शख्स ने दी EMI के जाल में न फंसने की सलाह, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना
ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
Embed widget