एक्सप्लोरर

Air India: फ्लाइट देरी के मामले में DGCA सख्त, एयर इंडिया को दिया कारण बताओ नोटिस

Air India News: देरी से फ्लाइट संचालन और यात्रियों का ध्यान न रखने के मामले में DGCA ने कड़ा रुख अपनाते हुए एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

DGCA Issued Show Cause Notice to Air India: एयर इंडिया पर कार्रवाई करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने कुछ फ्लाइट्स के संचालन में बहुत ज्यादा देरी और यात्रियों का ध्यान न रखने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए देश की बड़ी एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. न्यूज एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक यह कारण बताओ नोटिस दो उड़ानों की देरी से संचालन और यात्रियों की सुविधा का ध्यान न रखने के कारण जारी किया गया है.

क्या है पूरा मामला

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को एयर इंडिया को जारी किए गए नोटिस में दो अंतरराष्ट्रीय विमानों के देरी से संचालन और इसके कारण यात्रियों को हुई असुविधा के कारण यह नोटिस जारी किया है. गौरतलब है कि दो अंतरराष्ट्रीय विमान 30 मई को AI 183 दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को 24 मई को मुंबई से सैन फ्रांसिस्को  के बीच एयर इंडिया के दो विमानों ने कई घंटों की देरी से उड़ान भरी थी. देरी होने के साथ ही विमान के केबिन में पर्याप्त कूलिंग की व्यवस्था नहीं थी. इस कारण कई यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था. अब इस मामले का संज्ञान लेते हुए DGCA ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. 

एयर इंडिया पैसेंजर्स की देखभाल करने में रहा है विफल- DGCA

डीजीसीए ने अपने कारण बताओ नोटिस में एयर इंडिया के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि फ्लाइट में घंटों की देरी और इसके साथ ही केबिन में कूलिंग की सही व्यवस्था न होने के कारण कई यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही रेगुलेटर ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा मामला सामने आया है. एयर इंडिया ने इससे पहले भी कई बार इस तरह की लापरवाही की है और वह यात्रियों की देखभाल करने में विफल रहा है. पिछले कुछ वक्त में एयरलाइंस के खिलाफ कई ऐसी शिकायते मिली है जिसमें यात्रियों को बोर्डिंग के लिए मना करने से लेकर फ्लाइट में देरी और रद्द करने के मामले सामने आए हैं.

एयर इंडिया पर क्यों न की जाए कार्रवाई-DGCA

DGCA ने अपने कारण बताओ नोटिस में यह भी पूछा है कि इस तरह के मामले बार-बार सामने आने पर एयरलाइंस पर क्यों न कार्रवाई की जाए. लाइव मिंट की खबर के मुताबिक नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद इस मामले में संज्ञान लेते हुए DGCA को नोटिस जारी करने को कहा है. 

ये भी पढ़ें

EPF New Rules: ईपीएफओ ने दी राहत, क्लेम के लिए चेक बुक-पासबुक की नहीं पड़ेगी जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget