एक्सप्लोरर

Air India Airbus: एयर इंड‍िया के बेड़े में शामिल हुआ एयरबस का यह शानदार विमान, जान‍िए कब से भरेगा उड़ान

Air India Airbus A350: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया को एयरबस का शानदार विमान ए350 मिल गया है. यह कंपनी के लिए इस विमान की पहली डिलिवरी है. 

Air India Airbus A350: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंड‍िया को शनिवार को पहला एयरबस ए350 विमान मिल गया है. विमान फ्रांस के टूलूज स्थित एयरबस केंद्र से दिल्ली आया. भारत पहुंचने पर इस प्‍लेन का शानदार स्वागत किया गया. सीनियर पायलट मोनिका बत्रा वैद्य विमान पर सवार थीं. इस विशालकाय विमान की सेवाएं जनवरी, 2024 से शुरू होंगी. पहले पायलट और केबिन क्रू की ट्रेनिंग के लिए इसे घरेलू रूट्स पर ऑपरेट किया जाएगा. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में इसका इस्तेमाल होगा. 

पहली भारतीय एयरलाइन बनी एयर इंडिया 

फिलहाल एयर इंडिया के पास 116 प्‍लेन हैं. इनमें से 49 ‘वाइड बॉडी’ विमान हैं. एयर इंडिया इस तरह के विमान का संचालन करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है. इससे पहले 2012 में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर अपने बेड़े में शामिल करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन भी एयर इंडिया ही थी. 

316 सीटें और तीन कैटेगरी का शानदार केबिन

एयर इंड‍िया जल्द ही A350 की उड़ान के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेगा. कंपनी के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने इसे एयरलाइन कर्मचार‍ियों के ल‍िए यादगार दिन बताया है. एयरबस A350-900 में कोलिंस एयरोस्पेस द्वारा ड‍िजाइन की गई 316 सीटें और तीन कैटेगरी के केबिन मिलते हैं.

व‍िमान में 264 इकोनॉमी क्लास सीटें

एयरबस A350 में बिजनेस क्लास की 28, प्रीमियम इकोनॉमी की 24 सीट और इकोनॉमी क्लास की 264 सीटें हैं. कंपनी ने बताया कि सभी सीटों में इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट स‍िस्‍टम और एचडी स्क्रीन हैं. एयर इंडिया ने ऐसे 20 विमानों का ऑर्डर दिया था. मार्च, 2024 तक 5 और विमान मिल जाएंगे. 

मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की नई ड्रेस 

विल्सन ने कहा क‍ि एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ और एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारियों के लिए नई ड्रेस भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी. यह नई ड्रेस मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है. इस नए आउटफिट को एयर इंडिया ने 12 दिसंबर को पेश क‍िया था. व‍िमानन कंपनी ने अपने पायलट क्रू के लिए इस ड्रेस को लागू किया है.

एयर इंडिया ने बदल दिया था ऑर्डर 

एयर इंडिया ने एयरबस को दिए 250 विमानों के ऑर्डर में बदलाव किया था. इसके तहत अब ए321 नियो (A321 Neo) विमानों की संख्या अधिक होगी. एयरलाइन को छोटे आकार (नैरो बॉडी) के 210 ए320 विमानों का अधिग्रहण करना था. इसमें 140 ए320 नियो और 70 ए 321 नियो शामिल थे. बाकी 40 बड़े आकार के ए350 विमान थे. इसमें छह ए350-900 और 34 ए350-1000 शामिल थे.

नया ब्रांड लोगों भी बनाया था 

एयर इंडिया ने इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट पर अपने नए ब्रांड लोगो का इस्तेमाल शुरू कर दिया था. कंपनी ने ‘पुरानी एयर इंडिया’ से ‘नई एयर इंडिया’ में इसके परिवर्तन की घोषणा कर दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर एयर इंडिया अब नए लुक में दिख रहा है. देश भर के हवाई अड्डों पर यात्रियों ने भी एयर इंडिया के काउंटरों पर इस बदलाव को देखा था. 

एयरबस विमान के लिए एसएमबीसी से लिया कर्ज

हाल ही में जापान के एसएमबीसी ने बताया था कि एयर इंडिया ने बड़े आकार के विमान खरीदने के लिए उससे 12 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया है. इस पैसे से कंपनी एयरबस से ए350-900 विमानों की खरीद करेगी.

ये भी पढ़ें 

Year Ender 2023: बैंक ट्रांजेक्शन में आरबीआई ने किए ये बड़े बदलाव, जानिए क्या-क्या बदल गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget