एक्सप्लोरर

AI Top Picks: शॉर्ट टर्म में कमाई करा सकते हैं ये 10 शेयर, ChatGPT ने बताया ‘बड़े काम का नुस्खा’!

ChatGPT Top Picks: पिछले कुछ दिनों से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का हल्ला मचा हुआ है. हमने यह रिपोर्ट तैयार करने में चैटजीपीटी की मदद ली. देखिए एआई मददगार है या इससे दिक्कतें बढ़ने वाली हैं...

आर्थिक मंदी और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण शेयर बाजार की उड़ान पिछले साल थम गई थी, लेकिन इस साल बाजार की चाल सुधरती दिख रही है. दुनिया भर के एनालिस्ट इस बात की उम्मीद जाहिर कर रहे हैं कि आर्थिक मंदी जल्दी ही अपना सबसे उच्च स्तर छू लेने वाला है. इसका मतलब हुआ कि जल्द ही अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर लौट आएगी. यही कारण है कि शेयर बाजार में भी बुल रन यानी तेजी का दौर लौटने की उम्मीद की जा रही है.

कमाई के मौके देता है बाजार

शेयर बाजार महंगाई को मात देने वाला रिटर्न पाने का बढ़िया जरिया है. अगर आप अच्छे से रिसर्च कर डायवर्स पोर्टफोलियो बनाते हैं, तो आसानी से आप न सिर्फ महंगाई को मात दे सकते हैं, बल्कि एफडी जैसे प्रचलित विकल्पों की तुलना में बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं.

कैसे चुनें अच्छे शेयर

अब सवाल उठता है कि अच्छा रिटर्न देने की संभावना वाले शेयरों का कैसे चुना जाए. इसके लिए कुछ पैमाने होते हैं, जिनके आधार पर अच्छे शेयरों को चुना जा सकता है. जो शेयर इन पैमानों पर खरे साबित हों, वे इन्वेस्टर्स को बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं. इसके साथ ही शेयर बाजार में निवेश करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चैटजीपीटी ने इन 10 बिंदुओं में शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स की मदद करने का प्रयास किया है...

  1. शोध (Research): ताजी खबरों, फाइनेंशियल रिपोर्ट्स और मार्केट के ट्रेंड से अपडेटेड रहें.
  2. उतार-चढ़ाव (Volatility): ऐसे शेयरों को खोजें, जिनके भाव में ज्यादा उतार-चढ़ाव हो. ऐसे शेयर ट्रेडिंग के शानदार मौके दे सकते हैं. हालांकि इनके साथ रिस्क भी ज्यादा होता है.
  3. तरलता (Liquidity): ऐसे शेयरों को चुनें, जिनमें ट्रेडिंग वॉल्यूम ज्यादा हो.
  4. तकनीकी विश्लेषण (Technical analysis): शॉर्ट टर्म में अच्छा रिटर्न देने वाले शेयरों की पहचान करने के लिए मूविंग एवरेज, रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स, बोलिंगर बैंड्स जैसे तकनीकी विश्लेषणों की मदद ले सकते हैं.
  5. सेक्टर का विश्लेषण (Sector analysis): ऐसे सेक्टरों की पहचान करें, जो उस समय डिमांड में हों. जैसे अभी गर्मी के मौसम को ध्यान में रख सकते हैं.
  6. तिमाही नतीजों का ऐलान (Earnings announcements): कंपनियों के तिमाही नतीजों पर ध्यान दें क्योंकि शॉर्ट टर्म में कीमतों पर इनका सबसे ज्यादा असर होता है.
  7. जोखिम प्रबंधन (Risk management): मोटा कमाने के लोभ में न पड़ें. पहले से तय कर लें कि आपको कितना कमाना है और उतना रिटर्न मिलते ही एक्जिट कर जाएं. अधिक के लोभ में बने रहने से हासिल को भी गंवाने का जोखिम रहता है.
  8. विविधीकरण (Diversification): जोखिम को कम करने के लिए अलग-अलग सेक्टरों और शेयरों में निवेश करें.
  9. पेशेवरों से परामर्श (Consult professionals): यह सबसे अच्छा उपाय है. बाजार के जानकारों और अनुभवी लोगों की सलाह लें.
  10. पेपर ट्रेडिंग (Paper trading): अगर आप बाजार में नए हैं या आपके पास किसी रणनीति को लेकर संशय है, तो ऐसे में आप पेपर ट्रेडिंग यानी मॉक ट्रेड कर सकते हैं.

हमने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चैटजीपीटी से भारतीय बाजार के 10 ऐसे शेयरों के बारे में पूछा, जो शॉर्ट टर्म में अच्छा रिटर्न देने में सक्षम हो सकते हैं. ओपनएआई चैटजीपीटी ने हमें ये लिस्ट तैयार कर दी...

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited)
  2. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (Tata Consultancy Services Limited)
  3. हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (Housing Development Finance Corporation Limited)
  4. इंफोसिस लिमिटेड (Infosys Limited)
  5. लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Limited)
  6. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India)
  7. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited)
  8. बजाज फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Finance Limited)
  9. आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड (ICICI Bank Limited)
  10. कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (Kotak Mahindra Bank Limited)

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत के सबसे बड़े टैक्सपेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Share Market: शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget