एक्सप्लोरर

गिरते बाजार में पैसा कमाने का मौका! अगले हफ्ते आ रहे दो नए IPO, 6 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

IPO This Week: 29 जनवरी को डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर का आईपीओ धमाल मचाने आ रहा है. मेनबोर्ड सिगमेंट में यही एक आईपीओ अगले हफ्ते आ रहा है. इसके अलावा एक एसएमई आईपीओ है.

Stock Market Update: 2024 से लग रही आईपीओ की बारात के धूम-धड़ाके कम होते नजर आ रहे हैं. कतार छोटी पड़ने लगी है. अगले हफ्ते भी प्राइमरी मार्केट में कम हलचल रहने वाली है. लेकिन डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर का आईपीओ धमाल मचाने आ रहा है. यह IPO 29 जनवरी को खुलकर 31 जनवरी को बंद होगा. इस बीच निवेशक इसकी बोली लगा सकते हैं.

कंपनी आईपीओ के जरिए 3,027 करोड़ जुटाने की योजना के साथ आगे आई है. इसका प्राइस बैंड 382-402 रुपये के बीच रखा गया है. BSE और NSE पर ट्रेडिंग के लिए पांच फरवरी को इसकी लिस्टिंग होगी. मेनबोर्ड सिगमेंट में यही एक आईपीओ अगले हफ्ते आ रहा है. इसके अलावा एक एसएमई आईपीओ है.

मालपानी पाइप्स ला रही 26 करोड़ का IPO

मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग भी बीएसई एसएमई में 25 करोड़ 92 लाख का आईपीओ लेकर आ रही है. इस लघु उद्योग कंपनी में भी नए और पुराने दोनों तरह के निवेशकों को निवेश का अच्छा मौका मिल सकता है. 29 जनवरी से 31 जनवरी के बीच इसके आईपीओ में बोली लगाने की बारी है. इसके पब्लिक ईश्यू के लिए प्राइस बैंड 85-90 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से रखा गया है. इसका लॉट साइज 1600 शेयर का है.

इन 6 कंपनियों की लिस्टिंग, लगा सकते हैं पैसा

पहले से खुले छह आईपीओ में भी आपके पास जमकर पैसा लगाने का मौका है. क्योंकि इन आईपीओ में भी शेयर कई गुना सब्सक्राइब किए गए हैं. 27 जनवरी से शुरूहो रहे हफ्ते में इनकी लिस्टिंग होने जा रही है. 27 जनवरी को बीएसई एसएमई पर Capital Numbers Infotech की लिस्टिंग होगी. मेनबोर्ड सिगमेंट में भी शेयर बाजार में Denta Water And Infra Solutions अपना शेयर लिस्ट कराने जा रहे हैं. इसी दिन Rexpro Enterprise भी एनएसई एसएमई पर अपना कारोबार शुरू करेगा. 30 जनवरी को CLN Energy के शेयर बीएसई एसएमई पर ट्रेडिंग की शुरूआत करेंगे. H. M. Electro Mech और GB Logitics Commerce के शेयरों की खरीद-बिक्री 31 जनवरी से BSE SME पर शुरू हो जाएगी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

शेयर बाजार से जुड़ी बड़ी खबर, PNB, बंधन बैंक समेत नौ बड़ी कंपनियों की ट्रेडिंग पर बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget