एक्सप्लोरर

भारत से दगा करने वाले तुर्किए को मिसाइल देना पड़ेगा भारी, बायकॉट के बीच अमेरिका के खिलाफ उठी ये मांग

अमेरिका की तरफ से तुर्किए को मध्यम दूरी की खतरनाक मिसाइल दिए जाने के बाद भारत में कुछ ऐसा ही गुस्सा वाशिंगटन के खिलाफ भी देखने को मिल रहा है.

ऑपरेशन सिंदूर के समय जिस तरह से पाकिस्तान का तुर्किए और अजरबैजान ने खुलेआम समर्थन किया है, उसके बाद से इन दोनों ही देशों के खिलाफ भारत के लोगों में गुस्सा फूट रहा है. पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल किए गए तुर्की के ड्रोन के बाद बायकॉट की अपील पर तुर्की-अजरबैजान जाने वाले भारतीय पर्यटक अपनी यात्रा को बड़ी तादाद में कैंसिल कर रहे हैं.

व्यापारियों के संगठन कैट से लेकर कई बड़े संगठन सामने आकर इन दोनों देश जाने वाले लोगों को बहिष्कार करने की अपील कर  रहे हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो मेक माय ट्रिप की बुकिंग में 60 प्रतिशत तक की भारी कमी आ गई है और पहले से बुक कराए गए टिकट में एक हफ्ते के अंदर 250 से ज्यादा का इजाफा हुआ है. क्लियरट्रिप का कहना है कि इन जगहों पर कैंसिलेशन बढ़कर करीब 260 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गई है.

अमेरिका के खिलाफ फूट रहा गुस्सा

इधर, अमेरिका की तरफ से तुर्किए को मध्यम दूरी की खतरनाक मिसाइल दिए जाने के बाद भारत में कुछ ऐसा ही गुस्सा वाशिंगटन के खिलाफ भी देखने को मिल रहा है. जाने माने इन्वेस्टर शंकर शर्मा ने तुर्किए और अजरबैजान की तरह अमेरिका की यात्रा को बहिष्कार करने की अपील की है.


भारत से दगा करने वाले तुर्किए को मिसाइल देना पड़ेगा भारी, बायकॉट के बीच अमेरिका के खिलाफ उठी ये मांग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि वे ऐसा सोचते हैं कि मेक माय ट्रिप और इजी माय ट्रिप की तरह से सभी ट्रैवल एजेंसियां फऔरन अमेरिका के लिए बुकिंग को रोक दे. उन्होंने आगे लिखा है कि वे ऐसे देश की यात्रा नहीं कर सकते हैं, जो खुलेआम दुश्मन के दोस्त का समर्थन कर रहा हो.

ऑपरेशन सिंदूर में पाक को तुर्किए ने दिया साथ

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर उन पर हमला किया गया. इस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई. ये सभी कश्मीर से बाहर के थे. केन्द्रीय एजेंसियों की जांच में इस घटना का तार पाकिस्तान से जुड़ा पाया गया. भारत ने इसके बाद 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. 1971 के बाद ये पहला मौका था जब भारतीय सेना के तीनों अंगों ने पाकिस्तान पर एक साथ धावा बोला.

इससे बौखलाए पाकिस्तान ने तुर्किए के बने ड्रोन का इस्तेमाल किया. चीन की मिसाइलों का इस्तेमाल किया. अब जबकि ट्रंप ने तुर्किए को मध्यम दूरी की मिसाइल देने का एलान किया है, उसके बाद से भारत में अब तुर्किए और अजरबैजान की तरफ से ही अमेरिका के खिलाफ भी मांग उठी है.

ये भी पढ़ें: लोगों को मिलेगा RBI का दिवाली तोहफा, सस्ते हो सकते हैं घर-गाड़ियों के लोन, बढ़ेंगी नौकरियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
Share Market Crash: शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
Stocks to Watch: मुनाफा कराने का दम रखते हैं ये स्टॉक्स! जानें आज फोकस में रहने वाले शेयरों की लिस्ट
मुनाफा कराने का दम रखते हैं ये स्टॉक्स! जानें आज फोकस में रहने वाले शेयरों की लिस्ट
Gold- Silver Price Today: सोने में आई नरमी, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जान लें आज का नया रेट
Gold- Silver Price Today: सोने में आई नरमी, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जान लें आज का नया रेट

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget