एक्सप्लोरर

PSU गिरे...लेकिन बजट के बाद रॉकेट हो गए ये 10 स्टॉक, एक ही दिन में बना दिया मालामाल

Best Budget Day Stocks: चलिए, आपको उन लार्ज, मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने बजट वाले दिन निवेशकों को मालामाल बना दिया.

1 फरवरी 2025 को बजट के दिन शेयर बाजार पहले उछाल के साथ खुला, लेकिन बजट भाषण के दौरान ही ये ऊपर नीचे होने लगा. शेयर मार्केट बंद होते-होते कई सरकारी स्टॉक, जो सुबह बाजार खुलने पर अच्छा खासा चढ़े थे, वो गिर गए. यहां तक कि निफ्टी 26 अंक गिरकर 23,482 पर बंद हुआ. जबकि, बैंक निफ्टी 80 अंक गिरकर 49,506 पर बंद हुआ. हालांकि, सेंसेक्स 5 अंक चढ़कर 77,505 पर बंद हुआ. अब चलिए, आपको उन स्टॉक्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने बजट वाले दिन निवेशकों को मालामाल बना दिया.

स्मॉल कैप के रॉकेट स्टॉक

स्मॉल कैप शेयरों में सबसे ज्यादा बजट वाले दिन ब्लू स्टार के शेयर चढ़े. इस शेयर में आज के दिन 13.16 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. वहीं दूसरे नंबर पर Zensar Technologies के शेयर रहे. इस कंपनी के शेयरों में 11.24 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. तीसरे नंबर पर रेडिको खैतान के शेयर रहे, जिनके शेयरों में 9.26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. चौथे नंबर पर रहा एचएफसीएल का शेयर, इसके शेयरों में आज 8.25 फीसदी की तेजी देखी गई. 5वें नंबर पर है Crompton Greaves. इस शेयर ने अपने निवेशकों को 7.75 फीसदी का रिटर्न दिया.

मिड कैप में ये स्टॉक रहे राजा

मिड कैप के जिन शेयरों ने अपने निवेशकों को मालामाल किया, उनमें पहले नंबर पर Phoenix Mills रहा. मिड कैप के इस शेयर ने अपने निवेशकों को बजट वाले दिन 7.47 फीसदी का रिटर्न दिया. दूसरे नंबर पर वोडाफोन आइडिया का शेयर रहा. इस शेयर ने अपने निवेशकों को 6.8 फीसदी का रिटर्न दिया. तीसरे नंबर पर एसबीआई कार्ड्स के शेयर रहे. इस शेयर ने अपने निवेशकों को 6.1 फीसदी का रिटर्न दिया.

लार्ज कैप में किस शेयर ने मालामाल किया

लार्ज कैप में जिन शेयरों ने अपने निवेशकों को बजट वाले दिन मालामाल किया, उसमें पहले नंबर पर रहा Avenue Supermarts. इस शेयर ने अपने निवेशकों को 9.80 फीसदी का रिटर्न दिया. रुपयों में बात करें तो इसके एक शेयर में सिर्फ आज के आज 359.10 रुपये की बढ़ोतरी हुई. दूसरे नंबर पर रहे ट्रेंट के शेयर. लार्ज कैप के इस शेयर में बजट वाले दिन 7.58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: ये 10 तस्वीरें बता रही हैं बजट के बाद क्या-क्या सबसे सस्ता हुआ, देखें पूरी लिस्ट

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget