एक्सप्लोरर

अब भारत में ये कंपनी करने जा रही अपने कुल स्टाफ के 30% की छंटनी, जानें आखिर क्या है वजह

छंटनी से प्रभावित स्टाफ के लिए Zupee ने एक व्यापक राहत पैकेज की घोषणा की है. इसमें स्टैंडर्ड नोटिस के अलावा year of service के आधार पर वित्तीय सहायता शामिल है. कुछ कर्मचारियों को छह महीने तक की वित्तीय सुरक्षा दी गई है.

Zupee laysoffs: भारत में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर आए नए कानून के बाद जहां एक तरफ कई कंपनियों को अपना कारोबार समेटना पड़ा, वहीं कुछ कंपनियों ने अपने बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव किया है. ऐसी ही एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म है Zupee. कंपनी ने करीब 170 कर्मचारियों यानी अपने कुल वर्कफोर्स के 30 प्रतिशत को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. वजह यह है कि कंपनी भारत के नए Promotion and Regulation of Online Gaming Act 2025 के अनुरूप अपने बिजनेस मॉडल को ढाल रही है.

कंपनी का कहना है कि अब वह कल्चर से जुड़े सोशल गेम्स और शॉर्ट वीडियो कंटेंट पर फोकस करेगी. उसका मानना है कि इस कदम से भविष्य में कारोबार को और विस्तार मिलेगा.

Zupee में बड़ी छंटनी

Zupee के संस्थापक और सीईओ दिलशेर सिंह के मुताबिक, नए रेगुलेशंस को अपनाने के लिए कर्मचारियों की छंटनी अनिवार्य हो गई थी. हालांकि, उन्होंने कर्मचारियों के योगदान को स्वीकार करते हुए इस फैसले को बेहद कठिन बताया.

छंटनी से प्रभावित स्टाफ के लिए Zupee ने एक व्यापक राहत पैकेज की घोषणा की है. इसमें स्टैंडर्ड नोटिस के अलावा year of service के आधार पर वित्तीय सहायता शामिल है. कुछ कर्मचारियों को छह महीने तक की वित्तीय सुरक्षा दी गई है.

व्यापक वित्तीय मदद

प्रभावित कर्मचारियों को पूरे टर्म तक के लिए हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा. साथ ही, कंपनी ने एक करोड़ रुपये का मेडिकल सपोर्ट फंड बनाया है, जिससे उन्हें अतिरिक्त मदद दी जा सके. दूसरी ओर, डिजिटल गेमिंग फर्म Games 24x7 भी अपने यहां के करीब 70 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. इस फैसले से कंपनी के लगभग 500 स्टाफ पर असर पड़ेगा.

जानकारी के मुताबिक, कंपनी में इस समय करीब 700 से 750 कर्मचारी काम कर रहे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कंपनी के ही एक कर्मचारी ने इस खबर की पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें: इन्फोसिस के तरह अब टीसीएस भी उठा सकती है ये कदम, ब्रोकरेज फर्म ने जताई संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget