एक्सप्लोरर

आखिर क्यों लगातार बढ़ रहे हैं गोल्ड के रेट, जानें इसके पीछे के कारण

पिछले काफी समय से सोने के भावों में लगातार तेजी आई है. जानें, इसके पीछे के मुख्य कारणों के बारे में.

नई दिल्लीः ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी से अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर बहुत फर्क पड़ रहा है. और इसका असर सोने के दामों पर भी पड़ा है. पिछले सप्ताह सोने के भावों में 29 डॉलर से अधिक बढ़ते हुई. ऐसा माना जा रहा है अभी सोने के भावों में और भी उछाल आएगा. 2019 में सोने में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा रिटर्न मिला. ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल भी सोने के भावों में निवेश करने वालों को अच्छी रिटर्न का बेहतर विकल्प मिल सकता है.

पिछले 4 महीनों से भी अधिक समय से इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं. वहीं देश में सोने का भाव 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर नए रिकॉर्ड बना रहा है. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि आने वाले तीन महीनों में ये भाव और अधिक बढ़ सकता है. चलिए जानते हैं सोने के दामों में तेजी होने के कारण.

अमेरिकी एयरस्ट्राइक के दौरान ईरानी मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ गया है. इससे सोने के दामों को बढ़ने का सपोर्ट मिल रहा है.

अमेरिका और चीन के बीच पिछले डेढ साल में व्यापारिक मसलों के टकराव के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार धीमी हो गई है. इसी कारण 2019 में सोने के दामों में उछाल आया.

वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती और डॉलर में कमजोरी भी सोने के दामों को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है.

जब भी कोई चीज ट्रेंड में आती है खासतौर पर गोल्ड तो देखा गया है कि गोल्ड जब महंगा होता है तो 3 से 4 साल तक तेजी का ट्रेंड बरकरार रहता है.

गोल्ड को एक सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है. ऐसे में 2019 में देश में लोगों को गोल्ड से लगभग 24 फीसदी का रिटर्न मिला है और दुनियाभर में ये रिटर्न लगभग 19 फीसदी था. इस कारण भी सोने के भावों में तेजी हो रही है.

केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की अधिक खरीददारी करने के ट्रेंड के चलते भी सोने के दामों में तेजी आई है.

रियल स्टेट के क्षेत्र में निवेशकों का भरोसा उठना या यूं कहें कि निवेश ना करना और सोने को निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प मानना इसके दामों में तेजी का कारण है.

ये खबर एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget