एक्सप्लोरर

Housing Prices In India: कैसे पूरा होगा महानगर में अपने आशियाने का सपना! बिल्डरों ने बनाई अफोर्डेबल हाउसिंग से दूरी

India Housing Sector: कोरोना महामारी के दस्तक देने के बाद से रियल एस्टेट कंपनियों का फोकस लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने पर है.

Housing Prices In India: महानगरों में रहने वाले हर किसी का सपना होता है कि उसका भी अपना एक अदद आशियाना हो. सपनों का घर ऐसी जगह हो जो दफ्तर से ज्यादा दूर हो और बच्चों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में भी घर से सहुलियत हो. घर का पास शॉपिंग मॉल से लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध हो. पर क्या आप जानते हैं देश के महानगरों में घर खरीदने का सपना आम लोगों से दूर होता जा रहा है. महामगरों में घर या फ्लैट खरीदना सपना बनकर रह गया है. रियल एस्टेट कंपनियां अब जो हाउसिंग प्रोजेक्ट्स महानगरों में लॉन्च कर रही हैं वो आम लोगों के बजट से बाहर होता जा रहा है. हाउसिंग कंपनियों का फोकस अब अफोर्डेबल हाउसिंग लॉन्च करने पर नहीं बल्कि लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने पर है. 

घट रही अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की संख्या 

आपको आंकड़े के जरिए समझाते हैं. रियल एस्टेट कंसलटेंट एनारॉक के रिपोर्ट के मुताबिक रियल एस्टेट मार्केट के लिहाज से देश के सात टॉप शहरों में 2023 की पहली तिमाही में अफोर्डेबल हाउसिंग की हिस्सेदारी में 20 फीसदी की गिरावट आई है. इस अवधि में 1.14 लाख नए हाउसिंग यूनिट्स बिके हैं उसमें अफोर्डेबल हाउसिंग की संख्या केवल 23,110 है. जबकि 2019 में उसकी हिस्सेदारी 40 फीसदी के करीब थी. पिछले साल दिल्ली एनसीआर में 53,710 हाउसिंग यूनिट्स बिके थे उसमें 15 फीसदी हाउसिंग यूनिट्स 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा वाले लग्जरी यूनिट्स थे. जबकि 2019 में लग्जरी घरों की हिस्सेदारी कुल बिके 46,910 यूनिट्स में केवल 3 फीसदी थी. 2019 में लॉन्च किए गए नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में 12 फीसदी घरों की कीमत 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा थी. जबकि 2022 में लॉन्च हुए कुल 25,660 यूनिट्स में 27 फीसदी यूनिट्स 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली थी. महंगे होम लोन के बावजूद 3.5 करोड़ रुपये से महंगे कीमत वाले अल्ट्रा-लग्जरी घरों की मांग ज्यादा रहने की उम्मीद  है. 2020 के बाद से लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट वाले प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग 9 गुना बढ़ी है. 

मुंबई में लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस 

मुंबई में तो लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी आई है. 2022 में 3 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले हाउसिंग यूनिट्स की लॉन्चिंग में 76 फीसदी की बढ़ोतरी आई है. जबकि 3 से 5 करोड़ वाले यूनिट्स की लॉन्चिंग में 147 फीसदी बढ़ी है. 10 से लेकर 20 करोड़ करोड़ या उससे ज्यादा कीमत वाल हाउसिंग यूनि्टस की लॉन्चिंग में 142 फीसदी का उछाल आया है तो 5 से 10 करोड़ वाले यूनिट्स की लॉन्चिंग में 19 फीसदी का उछाल आया है. 

बिल्डर्स ने अफोर्डेबल हाउसिंग से किया तौबा!

रियल एस्टेट कंपनियां अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स से इन दिनों तौबा कर चुकी हैं. हाउसिंग कंपनियों का फोकस अब अफोर्डेबल हाउसिंग लॉन्च करने पर नहीं बल्कि लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने पर है. और जो 50 से 60 लाख रुपये कीमत वाले हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लॉन्च हुए भी हैं तो वे शहर से इतने दूर हैं कि वहां परिवार के साथ रहना संभव नहीं है. उन इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन का संकट है तो बेहतर स्कूल कॉलेजों से लेकर अस्पतालों का भी अभाव है. ऐसे में सवाल पैदा होता कि मेट्रो शहरों में जो लोग लग्जरी घर अफोर्ड नहीं कर सकते उनके घर का सपना कैसे पूरा होगा? 

सरकार को उठाने होंगे ये कदम 

रियल एस्टेट कंपनियों द्वारा लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने की कई वजह है. जिसमें प्रमुख है कि सरकार ही महंगे दामों पर शहरों में जमीन बेच रही है. जिसके चलते बिल्डर्स के लिए अफोर्डेबल घर बनाना संभव नहीं है. ऐसे में अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने के लिए ये जरुरी है कि राज्य सरकारें ऊंचे दामों पर जमीनें बेचना बंद करे. या फिर कुछ जमीनें केवल अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए ही बेचे. जानकारों का मानना है कि सरकार को अफर्डोबल हाउसिंग के कैटगरी की भी समीक्षा करने की जरुरत है,. मौजूदा समय में अफर्डोबल हाउसिंग की लिमिट 45 लाख रुपये है जिसे बढ़ाना चाहिए क्योंकि इस कीमत पर शहर की भीतर तो घर मिलने से रहा. साथ ही सरकार को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ाना देने के लिए फंडिंग बढ़ाना चाहिए जिससे एक बड़े तबके का मेट्रो शहरों में रहने का सपना पूरा हो सके. 

ये भी पढ़ें 

Akshaya Tritiya 2023: 20 साल पहले की अक्षय तृतीया से लेकर अब तक सोने की कीमतों में आई 1000 फीसदी का उछाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget