एक्सप्लोरर

Indriya: टाटा और अंबानी को टक्कर देने मैदान में उतरे बिड़ला, ज्वेलरी बिजनेस की हुई शुरुआत

Birla Jewellery Business: आभूषणों के ब्रांडेड रिटेल सेगमेंट में पहले से कई दिग्गज मौजूद हैं. टाटा समूह से लेकर रिलायंस समूह जैसे दिग्गज घराने देश में आभूषणों की खुदरा बिक्री कर रहे हैं...

आभूषणों की खुदरा बिक्री का कारोबार कड़ी प्रतिस्पर्धा का गवाह बनने वाला है. इस सेगमेंट में पहले से टाटा और अंबानी जैसे दिग्गज मौजूद हैं. अब देश के सबसे प्रमुख कारोबारी घरानों में एक आदित्य बिड़ला समूह ने भी ब्रांडेड रिटेल ज्वेलरी बिजनेस में एंट्री ली है. इसका मतलब हुआ कि आने वाले दिनों में आभूषण बिजनेस में बिड़ला की टक्कर टाटा और अंबानी के साथ होने वाली है.

इंद्रीय ब्रांड नाम से बेचेंगे आभूषण

कुमार मंगलम बिड़ला की अगुवाई वाले आदित्य बिड़ला समूह ने शुक्रवार को इंद्रीय नाम से ज्वेलरी के नए रिटेल ब्रांड की शुरुआत की. इस तरह आदित्य बिड़ला समूह के टेलीकॉम से शर्ट-पैंट तक के कारोबार में अब आभूषणों का नाम भी दर्ज हो गया है. आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनियों में देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक से लेकर प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया के नाम शामिल हैं. समूह की फाइनेंशियल सर्विसेज और फैशन जैसे बिजनेस में भी मजबूत उपस्थिति है.

इन बड़े ब्रांड के साथ होगी टक्कर

बिड़ला समूह ने ब्रांडेड ज्वेलरी के रिटेल बिजनेस में ऐसे समय कदम रखा है, जब देश में अनब्रांडेड आभूषणों की तुलना में ब्रांडेड आभूषणों का आकर्षण बढ़ा है. ग्राहकों का एक बड़ा हिस्सा अब पारंपरिक सर्राफा दुकानों के बजाय ब्रांडेड आभूषणों को खरीदना पसंद कर रहा है. इस सेगमेंट में पहले से मौजूद कई दिग्गजों से बिड़ला की सीधी टक्कर होने वाली है. तनिष्क ब्रांड के जरिए टाटा समूह, रिलायंस जेवेल्स के माध्यम से रिलायंस समूह के अलावा ब्रांडेड ज्वेलरी के सेगमेंट में कल्याण ज्वेलर्स, जोयालुक्कास, मालाबार आदि जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में पहले से हैं.

समूह ने अलग किए 5 हजार करोड़

आदित्य बिड़ला समूह ने ब्रांडेड ज्वेलरी के बिजनेस के लिए एक नई कंपनी बनाई है. उसे नोवेल जेवेल्स नाम दिया गया है. समूह ने ज्वेलरी बिजनेस के लिए 5 हजार करोड़ रुपये निवेश करने की योजना तैयार की है. भारत में आभूषणों के बाजार का आकार लगभग 6.7 लाख करोड़ रुपये का बताया जाता है.

टॉप-3 ब्रांड में एक बनने का लक्ष्य

कुमार मंगलम बिड़ला ने अपने समूह के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रीय की लॉन्चिंक के मौके पर कहा कि इस ब्रांड को अगले पांच साल में देश के टॉप-3 ज्वेलरी ब्रांड में से एक बनाना लक्ष्य है. कुमार मंगलम बिड़ला अभी आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन हैं. उन्होंने बताया कि अभी उनके समूह का लगभग 20 फीसदी राजस्व कंज्युमर बिजनेस से आ रहा है. उन्हें अगले पांच साल में यह आंकड़ा 25 फीसदी से ज्यादा हो जाने और 25 बिलियन डॉलर के करीब पहुंच जाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें लिस्ट और समय से निपटाएं अपने काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 अगस्त को कितने में मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
11 अगस्त को कितने में मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
FSSAI Action: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget