एक्सप्लोरर

AdaniConnex: अडानी की कंपनी जुटाएगी 8000 करोड़ रुपये तक का फंड, इन बैंकों से बात हुई फाइनल

Adani Data Centre: डेटा सेंटर बिजनेस पर फोकस्ड अडानी की य कंपनी अगले एक दशक में देश के विभिन्न शहरों में डेटा सेंटर बनाने जा रही है...

गौतम अडानी के अडानी समूह की कंपनी अडानी कॉनेक्स की योजना आने वाले दिनों में हजारों करोड़ रुपये का फंड जुटाने की है. इसके लिए कंपनी की विभिन्न बैंकों के साथ बात चल रही थी और बताया जा रहा है कि योजना को लेकर कंपनी व बैंकों के बीच शर्तें तय हो चुकी हैं.

इन बैंकों से चल रही बात

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी कॉनेक्स 900 से 950 मिलियन डॉलर यानी 7,500 से 8,000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने के लिए आठ विदेशी बैंकों के साथ बातचीत के अंतिम चरणों में है. रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया है कि यह फंड 6 साल के विदेशी लोन के रूप में जुटाया जाएगा. इसके लिए जिन बैंकों से बात चल रही है, उनमें एमयूएफजी बैंक, सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग ग्रुप और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक शामिल हैं.

इतनी होगी ब्याज की दर

कंपनी विभिन्न बैंकों के साथ इसी सप्ताह लोन एग्रीमेंट साइन कर सकती है. इस लोन की ब्याज दरें सिक्योर्ड ओवरनाइट फाइनेंसिंग रेट यानी एसओएफआर से 2.5-2.6 फीसदी ज्यादा रह सकती हैं. सिक्योर्ड ओवरनाइट फाइनेंसिंग रेट अभी 5.3 फीसदी है. यानी अडानी की कंपनी को विदेशी बैंकों से 5.5 फीसदी के आस-पास की ब्याज दर पर यह फंडिंग मिल सकती है.

अडानी एंटरप्राइजेज की जॉइंट वेंचर

अडानी कॉनेक्स अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और एज कॉनेक्स की जॉइंट वेंचर है. इस वेंचर में दोनों के पास बराबर 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है. इस जॉइंट वेंचर को भारत में डेटा सेंटर के बिजनेस के लिए बनाया गया है. इस उभरते बिजनेस के लिए अडानी समूह ने बड़ी योजनाएं तैयार की हैं.

इस काम में होगा फंड का इस्तेमाल

अडानी कॉनेक्स की योजना अगले एक दशक में देश के विभिन्न शहरों में 1 गीगा वाट क्षमता के डेटा सेंटर लगाने की है. कंपनी देश के जिन शहरों में डेटा सेंटर लगाने जा रही है, उनमें हैदराबाद, चेन्नई, नोएडा और पुणे शामिल हैं. विभिन्न बैंकों से जुटाए जा रहे फंड का इस्तेमाल कंपनी डेटा सेंटर लगाने में ही करेगी. इससे पहले कंपनी ने पिछले साल 213 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया था.

ये भी पढ़ें: लार्ज कैप के इन 7 म्यूचुअल फंडों ने निवेशकों को दिया बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget