एक्सप्लोरर

Adani Share Price: अडानी ग्रुप के शेयर गुलजार, आज सभी 10 शेयरों में उछाल, जानें किन में लगा अपर सर्किट

Adani Stock Opening Today: अडानी शेयरों के निवेशकों की आज चांदी ही चांदी है क्योंकि इसके सभी 10 शेयरों में उछाल दर्ज किया जा रहा है. कुछ शेयरों में तो अपर सर्किट लगा हुआ है.

Adani Stock Opening Today: अडानी समूह के शेयरों के लिए आज का दिन अच्छी तेजी के साथ आरंभ हुआ है. अडानी समूह के 10 में से 10 शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा कई शेयरों में अपर सर्किट भी देखा जा रहा है और शेयरों की तेजी के दम पर अडानी समूह के शेयरों का मार्केट कैप ऊपर चढ़ रहा है. 

आज किन अडानी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

आज के कारोबार में अडानी समूह के जो शेयर सबसे ज्यादा चढ़ रहे हैं उनमें अडानी ग्रीन और अडानी ट्रांसमिशन में तो 5-5 फीसदी का अपर सर्किट लगा हुआ है. इसके साथ साथ अडानी टोटल गैस लिमिटेड का स्टॉक 3.7 फीसदी की मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है. अडानी ट्रांसमिशन में 1000 रुपये से ऊपर के लेवल देखे जा रहे हैं.

आज ऐसी हुई अडानी समूह के शेयरों की शुरुआत

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव (प्रतिशत में)
अडानी एंटरप्राइजेज 1781.7 (+1.6%)
अडानी ग्रीन 899.15 (+5.0%)
अडानी पोर्ट्स 647.35 (+0.9%)
अडानी पावर 194.35 (+1.1%)
अडानी ट्रांसमिशन 1,000.85 (+5.00%)
अडानी विल्मर 413.55 (+1.1%)
अडानी टोटल गैस 895 (+3.7%)
एसीसी 1,732.50 (+1.20%)
अंबुजा सीमेंट 385.55 (+0.51%)
एनडीटीवी 196.75 (+1.21%)

कैसा है बाजार का हाल 

सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर सेंसेक्स 135.86 अंक या 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 59,968.83 पर कारोबार कर रहा है. वहीं एनएसई का निफ्टी 48.35 अंक या 0.27 फीसदी की मजबूती के साथ 17,647.50 पर ट्रेड करता देखा जा रहा है. आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 26.01 अंक चढ़कर 59,858 पर खुलने में कामयाब रहा है. एनएसई का निफ्टी 35.75 अंक यानी 0.20 फीसदी की उछाल के साथ 17,634 पर खुला है. 

अडानी स्टॉक्स की अच्छी ओपनिंग से निवेशक खुश

अडानी स्टॉक्स की अच्छी ओपनिंग से आज इसके इंवेस्टर्स के बीच खुशी का माहौल है और लगातार तेजी की पोजीशन देखी जा रही है. आज बाजार में ऑटो शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और इसके साथ-साथ अडानी शेयरों की मजबूती से बाजार का सेंटीमेंट सुधरता हुआ दिख रहा है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार हल्की तेजी पर खुला, सेंसेक्स 59850 के ऊपर तो निफ्टी 17630 के पार ओपन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget