एक्सप्लोरर

Lanco Amarkantak Power: पावर सेक्टर में बढ़ा अडानी का दबदबा, 41 सौ करोड़ रुपये में इस कंपनी का सौदा फाइनल

Adani Power New Acquisition: इस नई बिजली कंपनी का डील फाइनल होने से पावर सेक्टर में अडानी का दबदबा बढ़ा है. अडानी समूह की निगाहें एक और बिजली कंपनी पर भी लगी हुई हैं...

देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में एक अडानी समूह का दबदबा पावर सेक्टर में बढ़ने वाला है. अडानी समूह की बिजली कंपनी अडानी पावर के लिए एक नई डील का रास्ता साफ हो गया है. पिछले कई सालों से वित्तीय संकटों से जूझ रही पावर कंपनी लैंको अमरकंटक के लिए रिजॉल्यूशन प्रोसेस में अडानी पावर को विनर मान लिया गया है.

नीलामी प्रक्रिया से बाहर हुईं ये कंपनियां

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्ज में फंसी कंपनी लैंको अमरकंटक पावर के लिए बुधवार को अडानी पावर को विनर चुन लिया गया. रिपोर्ट में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अडानी पावर ने लैंको अमरकंटक पावर के लिए 4,101 करोड़ रुपये का ऑफर पेश किया था. अडानी पावर को नीलामी में रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन की अगुवाई वाले एक कंसोर्टियम से टक्कर मिलने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों प्रतिस्पर्धियों ने नीलामी में हिस्सा नहीं लिया.

अभी नहीं हुआ है कोई आधिकारिक ऐलान

हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. न तो रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल सौरभ कुमार टिकमणि ने इस बारे में कुछ कहा है, न ही अडानी समूह की ओर से अभी कोई अपडेट दिया गया है.

खरीदने की रेस में शामिल थे कई दिग्गज

लैंको अमरकंटक पावर की रिजॉल्यूशन की प्रक्रिया और अडानी के विनर बनने की कहानी काफी दिलचस्प है. लैंको अमरकंटक पावर को खरीदने में कई कंपनियां दिलचस्पी ले रही थीं. दक्षिण भारतीय बाजार में काम कर रही लैंको अमरकंटक के पास एक्टिव पावर प्लांट हैं, जिसके चलते नीलामी प्रक्रिया में कई दिग्गज दिलचस्पी दिखा रहे थे. कंपनी के लिए अडानी के अलावा वेदांता के अनिल अग्रवाल, मुकेश अंबानी और नवीन जिंदल ने भी दिलचस्पी दिखाई थी.

रिजेक्ट हुआ था अनिल अग्रवाल की कंपनी का ऑफर

लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड के लिए कॉरपोरेट इन्सॉल्वेंसी की प्रक्रिया सितंबर 2019 में शुरू हुई थी. 2022 में अनिल अग्रवाल की कंपनी ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज ने 3000 करोड़ रुपये की बोली पेश की थी, जिसे कर्जदाताओं ने काफी कम बताते हुए रिजेक्ट कर दिया था. उसके बाद जब दोबारा प्रोसेस को शुरू किया गया तो अडानी और अंबानी ने सेल प्रोसेस के उल्लंघन का हवाला देते हुए नीलामी में हिस्सा नहीं लिया था. तब सिर्फ पीएफसी कंसोर्टियम ने 3,020 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी.

सबसे बड़ा ऑफर देकर पीछे हटी जिंदल पावर

अडानी समूह ने पिछले साल नवंबर में सबसे पहले 3,650 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. उसके बाद अडानी ने अपने ऑफर में सुधार करते हुए दिसंबर में उसे बढ़ाकर 4,101 करोड़ रुपये कर दिया था. वहीं नवीन जिंदल की कंपनी जिंदल पावर ने प्रक्रिया में दिलचस्पी दिखाते हुए 12 जनवरी को आवेदन किया था. जिंदल पावर ने 100 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी के साथ 16 जनवरी को 4,203 करोड़ रुपये का ऑफर पेश किया था, लेकिन बाद में कंपनी अपनी बोली वापस लेते हुए पीछे हट गई थी.

इस कंपनी पर भी हैं अडानी की निगाहें

अडानी समूह की निगाहें दक्षिण भारत की ही एक अन्य बिजली कंपनी पर भी है. दक्षिण भारतीय बाजार की एक और बिजली कंपनी आईएलएंडएफएस तमिलनाडु पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड भी दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही है. अडानी समूह की बिजली कंपनी अडानी पावर ने इसमें भी दिलचस्पी दिखाई है.

ये भी पढ़ें: घर खरीदारों के रिफंड का सिस्टम होगा आसान, सरकार ने कहा- ये काम करें रेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज महीने की आखिरी तारीख में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ताजा फ्यूल रेट
आज महीने की आखिरी तारीख में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ताजा फ्यूल रेट
Plastic Currency: प्लास्टिक के नोट आने के बाद क्या खत्म हो जाएंगे पेपर वाले नोट? सरकार ने संसद में दिया जवाब
प्लास्टिक के नोट आने के बाद क्या खत्म हो जाएंगे पेपर वाले नोट? सरकार ने संसद में दिया जवाब
मुंबई में महंगे घरों का मार्केट चमका, 10 करोड़ वाले फ्लैट्स की भारी मांग, ये इलाका बना नंबर वन
मुंबई में महंगे घरों का मार्केट चमका, 10 करोड़ वाले फ्लैट्स की भारी मांग, ये इलाका बना नंबर वन
Marine Insurance: पश्चिम एशिया की जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला! जहाजों के लिए देसी insurance शुरू
पश्चिम एशिया की जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला! जहाजों के लिए देसी insurance शुरू

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget