एक्सप्लोरर

Adani Ports Update: Deloitte अडानी पोर्ट्स के ऑडिटर पद से देगी इस्तीफा, कुछ ट्रांजैक्शन को लेकर था मैनेजमेंट से मतभेद

Adani Group: अडानी पोर्ट्स का स्टॉक शुक्रवार को 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 801 रुपये पर क्लोज हुआ है.

Adani Ports & SEZ Update: गौतम अडानी (Gautam Adani) की पोर्ट कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड के ऑडिटर डेलॉयट हास्किंस एंड सेल्स एलएलपी (Deloitte Haskins & Sells LLP) कंपनी के ऑडिटर पद से इस्तीफा देने की तैयारी में है. अगले कुछ दिनों बाद ही इस्तीफा सामने आ सकता है. कुछ ट्रांजैक्शन को लेकर कंपनी के मैनेजमेंट के साथ विवाद के बाद ऑडिटर ने इस्तीफा देने का फैसला किया है. 

डेलॉयट हास्किंस एंड सेल्स एलएलपी के इस्तीफे के बाद अडानी समूह की दिग्गज कंपनी के अकाउंटिंग क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं जो पहले से ही शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट (Hindenberg Research Report) के सामने आने के बाद से निशाने पर है. बिजनेस स्टैंडर्ड के रिपोर्ट के मुताबिक डेलॉइट हास्किंस एंड सेल्स एलएलपी ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशन इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (Adani Ports & Special Economic Zone Ltd) को अपने इस्तीफे के प्लान से अवगत करा दिया है. ये माना जा रहा है ऑडिटर के इस्तीफे की औपचारिक घोषमा अगले 3 से 4 दिनों में की जा सकती है.  

डेलॉयट हास्किंस एंड सेल्स एलएलपी की गितनी दुनिया की दिग्गज अकाउंटिंग फर्मों में की जाती है. ऑडिटर के भारतीय यूनिट ने मई महीने में ही अडानी पोर्ट्स और तीन इकाई के साथ ट्रांजैक्शन को लेकर चिंता जाहिर की थी. तब ऑडिटर ने कहा था कि वो अडानी समूह के क्लेम को वेरिफाई नहीं कर सकता है साथ ही ये पता लगाना कठिन है कि स्थानीय कानूनों का पालन किया गया है या नहीं. 

अडानी पोर्ट्स के ऑडिटर का फैसला ये तब आया है जब शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी (SEBI) को अगले ही हफ्ते हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जांच की स्टेटस रिपोर्ट सबमिट करना है. हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर जोरतोड़ के साथ शेयरों के रेट को भगाने और उसकी कीमत को प्रभावित करने का आरोप लगाया था. हालांकि अडानी समूह ने इन आरोपों का खंडन किया था. 

कंपनी के एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक डेलॉयट हास्किंस एंड सेल्स एलएलपी की फिर से नियुक्ति 2022 में पांच वर्षों के लिए की गई थी. 

ये भी पढ़ें 

PM Modi On PSU Stocks: पीएम मोदी ने शेयर बाजार के निवेशकों को दिया गुरु मंत्र, बोले - सरकारी कंपनियों के खरीदें शेयर, मिलेगा बंपर रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI बाजार से खींच रहा 1 लाख करोड़, आपके होम लोन और FD पर क्या असर पड़ेगा?
RBI बाजार से खींच रहा 1 लाख करोड़, आपके होम लोन और FD पर क्या असर पड़ेगा?
थोक महंगाई में फिर आया उछाल, अगस्त में 9.92% पहुंची, पेट्रोल-गैस ने बढ़ाई तपिश
थोक महंगाई में फिर आया उछाल, अगस्त में 9.92% पहुंची, पेट्रोल-गैस ने बढ़ाई तपिश
16 रुपये सस्ती हुई चीनी, 22 दिनों में बड़ी गिरावट; अब क्या है रेट?
16 रुपये सस्ती हुई चीनी, 22 दिनों में बड़ी गिरावट; अब क्या है रेट?
क्यों अब आपका खाता अचानक फ्रीज कर सकता है बैंक? RBI के क्या हैं निर्देश
क्यों अब आपका खाता अचानक फ्रीज कर सकता है बैंक? RBI के क्या हैं निर्देश

वीडियोज

MAYAWATI का बड़ा फैसला! ANAND KUMAR के बेटों का पत्ता साफ, भतीजी को मिलेगी कमान? ABPLIVE
BRICS SUMMIT 2026: Putin Vs Jinping, किसकी कार ज्यादा पावरफुल और खतरनाक? |ABPLIVE
Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को टक्कर, कार सवारों ने पहले रोका, फिर गिरा दिया
गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को टक्कर, कार सवारों ने पहले रोका, फिर गिरा दिया
बंगाल में सड़कों के बदले जाएंगे नाम, शुभेंदु सरकार ने की तैयारी, बन गई लिस्ट
बंगाल में सड़कों के बदले जाएंगे नाम, शुभेंदु सरकार ने की तैयारी, बन गई लिस्ट
अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, भारतीयों में बने नंबर-1
अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, भारतीयों में बने नंबर-1
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला मोशन पोस्टर, दिल छू लेगी 'सिया राम' की पहली झलक
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला पोस्ट, दिखी 'सिया राम' की पहली झलक
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
कब और किसने की थी लालबागचा राजा की पहली स्थापना, जानें इसकी पूरी कहानी
कब और किसने की थी लालबागचा राजा की पहली स्थापना, जानें इसकी पूरी कहानी
Embed widget