एक्सप्लोरर

Adani Ports Q1 results: अडाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 77 प्रतिशत बढ़कर 1,341.69 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Adani Ports Q1 results: शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 4,938.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

Adani Ports Q1 results: अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ (Consolidated Net profit) 77.04 प्रतिशत बढ़कर 1,341.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. देश की सबसे बड़ी एकीकृत लॉजिस्टिक्स कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 757.83 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया था.

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 4,938.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,749.46 करोड़ रुपये थी. तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 1,805.24 करोड़ रुपये से 3,464.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

इसके साथ ही, अडाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने 30 जून को खत्म होने वाली पहली तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है. सौर उत्पादन और खदान सेवाओं में बढ़ोतरी की वजह से इसकी एकीकृत आय में 131 फीसदी इजाफा के साथ 12,731 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है.

तिमाही के दौरान कंपनी का ब्याज, कर, मूल्यह्रास और उधार समाप्त करने के प्रावधानों से पूर्व का लाभ (ईबीआईडीटीए) 215 प्रतिशत बढ़कर 948 करोड़ रुपये हो गया. ऐसा राजस्व में बढ़ोतरी और सभी ऑपरेशन सेगमेंट में बेहतर मुनाफे की वजह से संभव हो पाया.

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी (Gautam Adani) ने कहा कि एईएल हमेशा अदानी समूह का इन्क्यूबेशन इंजन रहा है और कई नए व्यवसायों के निर्माण में तेजी जारी है.  उन्होंने आगे कहा कि एईएल के मौजूदा व्यवसाय पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं और इस वर्ष हमने एक मजबूत आत्मानिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण कई नए व्यवसायों में सफलतापूर्वक खुद को स्थापित किया है.

ये भी पढ़ें: अडानी ग्रूप की APSEZ ने रचा इतिहास, 20 साल के लिए फंडस जुटाने वाली भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र की पहली कंपनी बनी

100 अरब डॉलर से ज्यादा हुआ अडानी ग्रुप का पूंजीकरण, सभी शेयरों में मिला 100% से ज्यादा रिटर्न- गौतम अडानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget