एक्सप्लोरर

Adani-Hindenberg Issue: बढ़ सकती है अडानी समूह की मुश्किलें, डिस्क्लोजर रूल्स को लेकर सेबी ने अपनी जांच में पाई गलतियां

Adani Group Stocks: हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने अडानी समूह की लिस्टेड स्टॉक्स में हेराफेरी का आरोप लगाया था. जिसके बाद सेबी ने समूह के खिलाफ जांच शुरू की थी,

SEBI On Adani Group: अडानी समूह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी की जांच में अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों की तरफ से डिस्क्लोजर यानि जरुरी खुलासे और ऑफशोर फंड्स के होल्डिंग्स के मामले में नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है. मंगलवार 29 अगस्त 2023 को सेबी की जांच रिपोर्ट सबमिट करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अडानी मामले पर सुनवाई भी होनी है. 

रॉयटर्स के हवाले से सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने अडानी समूह की लिस्टेड स्टॉक्स में हेराफेरी का आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद अडानी समूह के लिस्टेड स्टॉक्स औंधे मुंह गिर गए थे. अडानी समूह के स्टॉक्स के वैल्यूएशन में 100 बिलियन डॉलर की कमी आ गई थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद  सेबी (Securities and Exchange Board of India) ने मामले की जांच शुरू की. हालांकि तब अडानी समूह ने हिंडनबर्ग के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था.

सोर्स के हवाले से जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक अडानी समूह की तरफ से उल्लंघन का मामला टेक्निकल जैसा है जिसमें जांच पूरी होने के बाद मॉनिटरी पेनल्टी लगाया जा सकता है. सेबी ने रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की है. सेबी अडानी समूह के खिलाफ जांच पहले पूरी करने के बाद अपने आदेश जारी करेगा. सेबी और अडानी समूह ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है.     

शुक्रवार 25 अगस्त 2023 को सेबी ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है. रिपोर्ट में सेबी ने कहा कि उसने 24 मामले की जांच की है जिसमें से 22 की जांच पूरी हो चुकी है और 2 जांच की रिपोर्ट फिलहाल अंतरिम है. इन दो मामलों में सेबी को विदेशी एजेंसियों के रिपोर्ट का इंतजार है. सेबी ने कहा है  जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जिन दो मामलों में अंतरिम रिपोर्ट सौंपा गया है उसमें अडानी समूह के 13 विदेशी एनटिटी यानि इकाईयों को लेकर जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें 

PMGKAY: लोकसभा चुनाव पर मोदी सरकार की नजर, जून 2024 तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने पर फैसला संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget