एक्सप्लोरर

Adani Group: गौतम अडानी के बड़े प्लान, न्यू एनर्जी और डेटा सेंटर्स बिजनेस में करेंगे 100 अरब डॉलर का निवेश

Adani Group Big Plan in New Energy Business: अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि एक ग्रुप के रूप में, हम अगले दशक में 100 अरब डॉलर से ज्यादा की पूंजी का निवेश करेंगे.

Adani Group Big Plan: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने आज जानकारी दी है कि अडानी ग्रुप अगले 10 सालों में 100 अरब US डॉलर का निवेश करने जा रहा है. यह निवेश मुख्य रूप से न्यू एनर्जी और डेटा सेंटर सहित डिजिटल सेक्टर में किया जाएगा. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति गौतम अडानी ने कहा कि इस निवेश का 70 फीसदी हिस्सा एनर्जी ट्रांजिशन सेक्टर में किया जाएगा. 

अडानी ग्रुप लगाएगा तीन कारखाने 
शिपिंग पोर्ट से लेकर एनर्जी बिजनेस में शामिल अडानी ग्रुप आने वाले दिनों में 45 गीगावाट हाइब्रिड रीन्यूएबल एनर्जी प्रोडक्शन करेगा. इसके अलावा सोलर पैनल, एयर टर्बाइन और हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर बनाने के लिए तीन कारखानों को लगाया जाएगा.

फोर्ब्स ग्लोबल CEO सम्मेलन में गौतम अडानी ने किया एलान
अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडानी ने फोर्ब्स ग्लोबल CEO सम्मेलन में कहा, "एक ग्रुप के रूप में, हम अगले दशक (10 सालों में) 100 अरब डॉलर से ज्यादा की पूंजी का निवेश करेंगे. हमने इस इंवेस्टमेंट का 70 फीसदी हिस्सा एनर्जी ट्रांजिशन सेक्टर के लिए तय किया है.'' इस सम्मेलन का आयोजन सिंगापुर में किया गया. गौतम अडानी ने कहा, "हमारे मौजूदा 20 गीगावाट पोर्टफोलियो के अलावा, नए व्यवसाय को 45 गीगावाट हाइब्रिड नवीकरणीय बिजली उत्पादन द्वारा बढ़ाया जाएगा. यह उद्यम 100,000 हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है, जो सिंगापुर का 1.4 गुना क्षेत्र है. इससे तीन करोड़ टन ग्रीन हाइड्रोजन का व्यावसायीकरण होगा.

जानें अडानी ग्रुप की लगने वाली तीन फैक्ट्री के बारे में 
ग्रुप तीन गीगा फैक्ट्रियों की स्थापना भी करेगा - (1) 10 गीगावॉट सिलिकॉन आधारित फोटोवोल्टिक मूल्य-श्रृंखला के लिए, रॉ सिलिकॉन से लेकर सोलर पैनल तक को एकीकृत करेगी. (2) 10 गीगावॉट की एकीकृत पवन टरबाइन विनिर्माण संयंत्र और (3) पांच गीगावॉट हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर फैक्टरी. उन्होंने कहा, ''आज हम ग्रीन इलेक्ट्रॉन के सबसे कम खर्चीले उत्पादक हैं, और हम सबसे कम लागत में ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन भी करेंगे.''

भारतीय डेटा सेंटर बाजार तेजी से बढ़ रहा- गौतम अडानी
गौतम अडानी ने आगे कहा, "भारतीय डेटा सेंटर बाजार तेजी से बढ़ रहा है. यह फील्ड दुनिया के किसी भी अन्य उद्योग की तुलना में अधिक ऊर्जा की खपत करता है और इसलिए ग्रीन डेटा सेंटर बनाने का हमारा कदम एक बहुत बड़ा बदलाव है." उन्होंने कहा कि भारत अविश्वसनीय अवसरों से भरा है और वास्तविक भारत के विकास की कहानी अभी शुरू हो रही है. अडानी ने चीन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कभी ग्लोबलाइजेशन में अग्रणी रहा यह देश अब चुनौतियों का सामना कर रहा है.

ये भी पढ़ें

Cryptocurrency Rate Today 27 September: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में लौटी तेजी, बिटकॉइन 20 हजार डॉलर के पार

सीमेंट कंपनियों के मुनाफे में गिरावट की आशंका, जानें कितना घट सकता है लाभ- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget