एक्सप्लोरर

Adani Group: अडानी ग्रुप को एक और झटका, अब इस लिस्ट से बाहर हुईं दो कंपनियां 

Adani Group Companies: गौतम अडानी की समूह की दो कंपनियों को एक और लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. ये फैसला MSCI की ओर से लिया गया है. 

Gautam Adani Company: MSCI ने बड़ा एलान करते हुए गुरुवार को कहा कि अडानी समूह की दो कंपनियों अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अडानी टोटल गैस लिमिटेड को एमएससीआई इंडिया इंडेक्स से बाहर कर दिया जाएगा, जो 31 मई को ट्रेडिंग के समाप्त होने के बाद प्रभावी होगा. यह एलान समूह के लिए एक बड़ा झटका है. 

यह आदेश ऐसे समय में सामने आया है, जब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हुए भारी नुकसान से उबरने के प्रयास में अडानी समूह लगातार प्रयास में जुटा हुआ है. तिमाही व्यापार इंडेक्स की समीक्षा के बाद ग्लोबल इंडेक्स ने अडानी ग्रुप की दो कंपनियों को इससे बाहर रखने का फैसला किया है. 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद लिया था निर्णय 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, MSCI ने दो कंपनियों के लिए पब्लिक सेक्टर के इस मार्केट में स्वतंत्र रूप से व्यापार योग्य माने जाने वाले शेयरों की संख्या पर अपने इंडेक्स की गणना को बदल दिया है. इस महीने की शुरुआत में एमएससीआई ने अपने इंडेक्स में अडानी ट्रांस​मिशन और अडानी टोटल गैस के लिए वेटिंग कटौती लागू करने की जानकारी दी थी. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही इस कटौती का एलान किया गया था. 

अडानी के सभी शेयर रहे गुलजार 

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने धन जुटाने की योजना का एलान किया था. इसके बाद से ही कंपनी के लिए बाजार में खुशी की लहर दौड़ गई थी. शुरुआती कारोबार में अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयरों की कीमत में सुबह के कारोबार के दौरान तेजी दिखी थी. अडानी ग्रुप के सभी शेयर एक से लेकर 5 फीसदी तक बढ़कर कारोबार कर रहे थे. अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 3.15 फीसदी बढ़कर 917 रुपये पर बंद हुए. अडानी टोटल गैस 2.30 फीसदी बढ़ा और 855.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था.  

धन जुटाने के प्रयास में अडानी समूह 

बता दें​ कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर लंबी अवधि में खुलेआम शेयरों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया था. इसे बाद में अडानी समूह ने इनकार कर दिया था. गौतम अडानी का समूह अब धन जुटाने के प्रयास में जुटा हुआ है.

ये भी पढ़ें 

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना ने दर्ज की एक और उपलब्धि, 5 करोड़ के पार पहुंची सदस्यों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget