एक्सप्लोरर

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना ने दर्ज की एक और उपलब्धि, 5 करोड़ के पार पहुंची सदस्यों की संख्या

APY: मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक अटल पेंशन योजना के सब्सक्राइबर्स की संख्या 5 करोड़ के पार जा चुकी हैं. वहीं इस योजना में कुल रकम 28 हजार करोड़ रुपये के पार हो चुकी है.

Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार (Modi Government) की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के तहत योग्य व्यक्ति को पेंशन दिया जाता है. यह एक सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम है, जिसके जरिए लोगों को बुढ़ापे में पेंशन का लाभ (Pension Scheme) मिलता है. वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना ने हाल ही में अपने 8 साल पूरे कर लिए हैं. अब तक इस योजना के तहत कुल 5.25 करोड़ सब्सक्राइबर जुड़ चुके हैं. 

इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा साल 2015 में लॉन्च किया गया था. APY की शुरुआत के पीछे यह मकसद था कि देश के हर वरिष्ठ नागरिक को निश्चित पेंशन का लाभ मिल सके. इस स्कीम को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) में काम करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है. 

वित्त वर्ष 2022-23 में जुड़े इतने लोग

वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में नए सब्सक्राइबर की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी का इजाफा देखा गया है. इसके साथ ही निवेशकों को अब तक इस स्कीम से 8.92 फीसदी का रिटर्न भी मिला है. इस योजना के तहत कुल प्रबंधन अधीन संपत्ति (Assets Under Management) 28,434 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

गरीबों को मिला पेंशन का लाभ

अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस योजना की सफलता इस बात पर है कि यह देश के गरीब और कमजोर तबके को पेंशन का लाभ देने मदद करेगी. गौरतलब है कि अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष के उम्र को लोग को योजना में निवेश कर सकते हैं. इसके के लिए आपके पास सेविंग बैंक अकाउंट होना चाहिए और आप टैक्सपेयर नहीं होने चाहिए.

अटल पेंशन योजना के अंशधारकों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की मासिक पेंशन का लाभ मिलता है. यह राशि आपके निवेश के आधार पर तय की जाती है. यह एक सरकार समर्थित पेंशन स्कीम है, जिसके लिए आपके पास एक सेविंग खाता, आधार नंबर और एक मोबाइल नंबर होना आवश्यक है. इस खाते को आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: देश के कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल की कीमत भी बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
LPG News: बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान
बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget