एक्सप्लोरर

Adani Group: ओपेन ऑफर में NDTV के शेयर बेचने वालों पर अडानी समूह ने दिखाई दरियादिली, हर शेयर पर मिलेगा 48.65 रुपये ज्यादा रकम

Adani Group: अडानी इंटरप्राइजेज ने 22 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर 2022 तक एनडीटीवी में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 294 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ऑफर लॉन्च किया था.

Adani Group Update: अडानी समूह ने ओपेन ऑफर के तहत खरीदने गए एनडीटीवी के शेयर्स के लिए शेयरधारकों को अतिरिक्त पैसे देने का फैसला किया है. अडानी समूह ने कंपनी के प्रमोटर रहे प्रणय रॉय और राधिका रॉय से 342.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर्स खरीदें हैं जो 294 रुपये के ओपेन ऑफर प्राइस से ज्यादा है इसलिए कंपनी ने ओपेन ऑफर में शेयर बेचने वालों को भी 48.65 रुपये प्रति शेयर अतिरिक्त रकम देने का फैसला किया है जिससे उन्हें भी 342.65 रुपये प्रति शेयर का भाव दिया जा सके.  

स्टॉक एक्सचेंजों को दी जानकारी 

अडानी इंटरप्राइजेज ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में स्टॉक एक्सचेंजों को इस फैसले की जानकारी दी है. इसी के साथ ओपेन ऑफर में खरीदे गए शेयर्स का भी प्राइस  342.65 रुपये प्रति शेयर हो चुका है. RRPR होल्डिंग और विश्वप्रधान कमर्शियल नाम की दो सब्सिडियरी के जरिए अडानी इंटरप्राइजेज की एनडीटीवी में कुल होल्डिंग 64.72 फीसदी हो चुकी है.  

अडानी समूह लाई थी ओपेन ऑफर 

अडानी इंटरप्राइजेज ने 22 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर 2022 तक एनडीटीवी में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपेन ऑफर लॉन्च किया था. मार्केट रेट के कम भाव मिलने के बावजूद निवेशकों ने 53 लाख शेयर्स ओपेन ऑफर बेचने को लेकर अपनी रुचि दिखाई.  

अडानी समूह के पास कंपनी की कमान  

अडानी समूह के पास मैजोरिटी शेयर होने के नाते कंपनी पर कंट्रोल हासिल करने के बाद एनडीटीवी के प्रमोटर प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था. अब दोनों के पास कंपनी में कुल 2.5 फीसदी हिस्सेदारी केवल रह गया है. 

एनडीटीवी के शेयर में तेजी 

इस खबर के सामने आने के बाद मंगलवार को एनडीटीवी का शेयर 1.71 फीसदी की तेजी के साथ 345 रुपये पर कारोबार कर रहा है.  बीते एक साल में एनडीटीवी के शेयर में गजब का उचार-चढ़ाव देखने को मिला है. शेयर ने 567 रुपये के हाई को भी छूआ है और 103 रुपये का न्यूनतम लेवल भी देखा है.  

ये भी पढ़ें

Gold Rate: सोना दो साल के उच्च स्तर पर आया, चांदी के दाम करीब 1200 रुपये चढ़कर 70,700 के पार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget