एक्सप्लोरर

Gold Rate: सोना दो साल के उच्च स्तर पर आया, चांदी के दाम करीब 1200 रुपये चढ़कर 70,700 के पार

Gold Silver Rate Today: ग्लोबल बाजारों में सोना और चांदी दोनों महंगे हो रहे हैं और इसके आधार पर देश में भी सोना-चांदी के दाम तेजी के साथ ऊपर जा रहे हैं.

Gold Rate: सर्राफा बाजार में आज जोरदार उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि सोने और चांदी, दोनों कीमती मेटल्स के दाम आज बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं. सोना करीब 0.84 फीसदी और चांदी करीब 1.66 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रही है. चांदी में तो आज 1200 रुपये के करीब का उछाल देखा जा रहा है. सोने में ये तेजी ग्लोबल डिमांड के बढ़ने और देश में भी मांग ज्यादा होने के चलते देखी जा रही है.

कहां पर हैं सोने चांदी के दाम

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम देखें तो ये 462 रुपये या 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 55640 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी के उछाल की बात करें तो चांदी के दाम आज 1157 रुपये या 1.66 फीसदी की तेजी के साथ 70728 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं. 

सोना 2 साल के उच्च स्तर पर आया

भारत में सोने के दाम आज 2 साल के उच्च स्तर पर आ गए हैं और ग्लोबल डिमांड में तेजी आने के बाद ये लेवल देखे जा रहे हैं. बता दें कि सोना का ऑलटाइम लेवल अगस्त 2020 में देखा गया था और ये 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया था. 

ग्लोबल बाजारों में कैसे हैं सोने-चांदी के दाम

ग्लोबल बाजारों में भी आज सोने में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है और ये 6 महीने के उच्च स्तर पर आ गया है. डॉलर इंडेक्स के स्थिर रहने के कारण भी ऐसा देखा जाता है. डॉलर में गिरावट से निवेशकों का उत्साह सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ता है और ऐसा ही देखा गया है. आज गोल्ड के ग्लोबल रेट देखें तो कॉमैक्स पर ये 20.25 डॉलर यानी 1.11 फीसदी की उछाल के साथ 1846.25 डॉलर प्रति औंस पर देखा जा रहा है. चांदी के दाम भी आज ग्लोबल बाजारों में उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं.  कॉमैक्स पर चांदी 0.530 डॉलर या 2.19 फीसदी की उछाल के साथ 24.545 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

सोने में आ रहा है जबरदस्त उछाल-जानें ये आंकड़ा

डॉलर इंडेक्स करीब 3 महीने से कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है और इसके बाद से सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है. एमसीएक्स पर सोने के दाम इस दौरान 50,000 रुपये से 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुके हैं और पिछली तिमाही में सोने के दाम 10 फीसदी का उछाल देख चुके हैं. 

ये भी पढ़ें

देश में जमकर हो रहे डिजिटल भुगतान, दिसंबर में UPI पेमेंट 12.82 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget