एक्सप्लोरर

अडानी समूह के सभी लिस्टेड स्टॉक्स बंपर उछाल के साथ बंद, 14 लाख करोड़ के पार ग्रुप का मार्केट कैप

Adani Stocks: अडानी समूह की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में तेजी के चलते ग्रुप का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है.

Adani Group Stocks: गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद शेयर बाजार ने सोमवार 13 मई, 2024 को यूटर्न लिया. और इसका नतीजा ये रहा कि मंगलवार 14 मई के कारोबारी सत्र में भी निवेशकों की भारी खरीदारी के चलते अडानी समूह के स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली है. अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पावर के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है. अडानी समूह का मार्केट कैप 14.12 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. 

अमित शाह के बयान का असर

गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों के एलान से पहले शेयर बाजार में गिरावट के दौरान निवेशकों को खरीदारी की नसीहत दी है. उन्होंने कहा, 4 जून से पहले खरीदारी कर लें बाजार ऊपर जाएगा. गृह मंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में आई गिरावट को चुनावों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. उन्होंने कहा,  केंद्र में जब स्थिर सरकार आती है तो स्टॉक मार्केट ऊपर जाता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थिर सरकार आने वाली है इसलिए बाजार ऊपर जाएगा.  

10 सालों में अडानी स्टॉक्स की बंपर कमाई 

ओपिनियन पोल्स में पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की भविष्यवाणी की गई है. लेकिन पहले तीन चरणों के चुनाव में कम मतदान के बाद त्रिशंकु लोकसभा के कयास लगाये जा रहे थे जिसके चलते पिछले कुछ दिनों में बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन गृह मंत्री के बयान के बाद आज के सत्र में अडानी समूह के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है. वैसे ही मोदी सरकार के पिछले 10 सालों के कार्यकाल में अडानी समूह के स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड स्टॉक्स ने निवेशकों को जोरदार कमाई कराई है. 

मोदी सरकार की वापसी की उम्मीद से दौड़े स्टॉक्स 

बाजार का अनुमान है कि लगातार तीसरी बार मोदी सरकार सत्ता में वापस आई तो अडानी समूह के शेयरों में भारी तेजी आ सकती है. इसलिए आज के कारोबार के दौरान समूह की सभी 10 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. अडानी एंटरप्राइजेज 5.49 फीसदी के उछाल के साथ 3037 रुपये पर क्लोज हुआ है. अडानी पावर का शेयर 5.57 फीसदी के उछाल के साथ 628 रुपये पर, अडानी एनर्जी 3.13 फीसदी के उछाल के साथ 1022 रुपये, एसीसी 4.22 फीसदी के उछाल के साथ 2463 रुपये पर बंद हुआ है. अडानी ग्रीन एनर्जी 4.29 फीसदी की तेजी के साथ 1788.80 रुपये, अडानी टोटाल गैस 5.47 फीसदी के उछाल के साथ 909 रुपये, अडानी विल्मर 2.31 फीसदी की तेजी के साथ 338 रुपये और अंबुजा सीमेंट 3.74 फीसदी के उछाल के साथ 610 रुपये पर क्लोज हुआ है. एनडीटीवी का स्टॉक भी 1.71 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

EPFO ने किया शिक्षा शादी हाउसिंग के लिए ऑटो क्लेम सुविधा को लॉन्च,1 लाख रुपये हुई एडवांस क्लेम लिमिट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget