एक्सप्लोरर

Adani Stocks: सातवें आसमान पर अडानी के शेयर, ऐतिहासिक रैली में आज 16 पर्सेंट तक चढ़े भाव

Adani Share Price Today: आज के कारोबार में शेयर बाजार जबरदस्त रैली की राह पर है. बाजार में शुरुआती घंटों के कारोबार में कई पुराने कीर्तिमान ध्वस्त हो चुके हैं...

Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजार की ऐतिहासिक रैली के बीच अडानी के शेयर भी आज सातवें आसमान पर हैं. लोकसभा चुनाव के परिणाम से एक दिन पहले आज सोमवार के शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के शेयरों में 16 फीसदी तक की तेजी आई है.

रैली की अगुवाई कर रहे ये शेयर

सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर अडानी समूह के सभी शेयर शानदार बढ़त में कारोबार कर रहे थे. अडानी पावर (Adani Power) सबसे ज्यादा 14 फीसदी मजबूत था. एक समय यह शेयर 16 फीसदी चढ़ा हुआ था. इसी तरह अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 10 फीसदी से ज्यादा के फायदे में था. समूह का फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) करीब 7 फीसदी के फायदे में था.

अडानी के इन शेयरों में भी तेजी

अडानी के अन्य शेयरों को देखें तो अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) में 7 फीसदी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 8 फीसदी, अडानी ग्रीन (Adani Green) में 4 फीसदी, अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में 4 फीसदी से ज्यादा, एनडीटीवी (NDTV) और एसीसी (ACC) में लगभग 4-4 फीसदी और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) में लगभग 3 फीसदी की तेजी देखी जा रही थी.
धरे रह गए सारे अनुमान

रिकॉर्ड उच्च स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

घरेलू बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों प्रमुख सूचकांक आज रिकॉर्ड तेजी में हैं. दोनों सूचकांक आज के कारोबार के शुरुआती सेशन में नए हाई लेवल का रिकॉर्ड बना चुके हैं. सुबह बीएसई सेंसेक्स एक समय 26 सौ अंक से ज्यादा मजबूत हो गया था. निफ्टी भी 3 फीसदी तक की उड़ान भर चुका है.

कल आएगा लोकसभा चुनाव का परिणाम

शेयर बाजार में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब एक दिन बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती होने वाली है. लगभग सारे एक्जिट पोल ने मोदी सरकार की वापसी के अनुमान दिए हैं. उसके बाद से बाजार में उत्साह का माहौल है.

इतनी हो गई अडानी की दौलत

इससे पहले अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक बार फिर से मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया और भारत समेत पूरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स पर गौतम अडानी अब 111 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. अडानी पहले भी मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ चुके हैं. हालांकि उस समय हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद उन्हें तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा था. अब लगभग डेढ़ साल के बाद वह फिर से भारत व एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने में कामयाब हुए हैं.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में मोदी की लहर, आंख खुलते ही 11 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget