एक्सप्लोरर

Adani Group: गौतम अडानी ने बनाया ऐसा विशालकाय प्लांट, अब अंतरिक्ष से भी दिखने लगा

Khavda Renewable Energy Park: एक ब्रिटिश अखबार ने यह दावा किया है कि अडानी ग्रुप का खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क अब अंतरिक्ष से दिखने लगा है. यह प्लांट 2 करोड़ घरों को रोशन करने में सक्षम होगा.

Khavda Renewable Energy Park: गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने सोलर एनर्जी सेक्टर में बड़ा कदम रखा है. अडानी ग्रुप ने लगभग 1.63 ट्रिलियन रुपये (15.8 अरब पौंड) के निवेश से गुजरात के खावड़ा में स्थित रिन्यूएबल एनर्जी पार्क तैयार किया है. यह प्लांट लगभग 200 स्क्वायर मील इलाके में फैला है. इस प्लांट से अब बिजली का उत्पादन शुरू हो चुका है. फ्रांस की राजधानी पेरिस से लगभग 5 गुना बड़ा यह प्लांट इतना विशालकाय है कि इसे अब अंतरिक्ष से ही देखा जा सकता है. इसके साथ ही यह शायद पहला ऐसा प्लांट बन गया है, जिसे अंतरिक्ष से देखा जा सकता है. इस प्लांट को सोलर एनर्जी सेक्टर के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है. 

ब्रिटिश अखबार ने किया दावा 

ब्रिटेन के अखबार डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप का यह विशालकाय प्रोजेक्ट अंतरिक्ष से दिखने लगा है. एक बार प्लांट का काम पूरा हो जाने एक बाद यह स्विट्जरलैंड जैसे छोटे देश की ऊर्जा जरूरतों के बराबर बिजली अकेले ही पैदा कर पाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्लांट भारत के 2 करोड़ घरों को रोशन करने में सक्षम होगा. भारत जैसे विशालकाय 140 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले देश में यह प्लांट बेहद अहम है. 

अमेरिका, चीन और यूरोप के रास्ते पर आगे नहीं बढ़ेंगे 

रिपोर्ट के अनुसार, खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क अकेले भारत की कुल सोलर एनर्जी प्रोडक्शन का 9 फीसदी उत्पादन कर सकता है. खावड़ा प्रोजेक्ट पूरी दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा पावर प्लांट है. अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अडानी (Sagar Adani) ने सीएनएन से बातचीत के दौरान बताया कि हम ऊर्जा के स्थायी सूत्रों को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. अगर भारत भी अमेरिका, चीन और यूरोप के रास्तों पर चला तो पर्यावरण का भविष्य बहुत गंभीर हो जाएगा. 

भारत में ज्यादातर बिजली अभी भी कोयले से ही पैदा हो रही 

गौतम अडानी के भतीजे सागर अडानी ने माना कि भारत में ज्यादातर बिजली अभी भी कोयले से ही पैदा की जाती है. हालांकि, अब स्थिति तेजी से बदल रही है. इस दिशा में खावड़ा प्रोजेक्ट हमारी ओर से बहुत महत्वाकांक्षी कदम है. यह प्लांट 20 गीगावाट ग्रीन एनर्जी पैदा करने में सक्षम है.

ये भी पढ़ें 

Anil Ambani: फिरने वाले हैं अनिल अंबानी के दिन, रिलायंस पावर से आई बड़ी खुशखबरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget