एक्सप्लोरर

Anil Ambani: फिरने वाले हैं अनिल अंबानी के दिन, रिलायंस पावर से आई बड़ी खुशखबरी 

Reliance Power: रिलायंस पावर ने हाल ही में अपना 800 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाते हुए सभी बैंकों से डेट सेटलमेंट एग्रीमेंट कर लिया है. कर्ज को चुकाने के लिए कंपनी ने अपने कुछ पावर प्रोजेक्ट बेचे थे.

Reliance Power: देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) रिलायंस ग्रुप के बंटवारे के बाद से लगातार गर्त में जाते रहे. उनकी कंपनियों का प्रदर्शन खराब हुआ और वो कर्ज के दलदल में धंस गईं. इसके साथ ही कभी कारोबार जगत का चमकता सितारा अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) डूबने की कगार पर आ चुका था. अब अनिल अंबानी के दिन फिरने वाले हैं. उन्हें रिलायंस पावर (Reliance Power) की ओर से बड़ी खुशखबरी मिली है. रिलायंस पावर अब लोन फ्री कंपनी बन चुकी है. कंपनी ने हाल ही में अपना 800 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है. 

सभी बैंकों का पूरा कर्ज चुका दिया

बिजनेस स्टैंडर्ड ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि रिलायंस पावर ने दिसंबर, 2023 से मार्च, 2024 के बीच आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और डीबीएस (DBS) समेत कई बैंकों का कर्ज चुकाते हुए डेट सेटलमेंट एग्रीमेंट कर लिया है. अब वह स्टैंडअलोन आधार पर एक कर्ज मुक्त कंपनी बन गई है. सूत्रों ने बताया कि रिलायंस पावर ने इन सभी बैंकों का पूरा कर्ज चुका दिया है. 

इन प्रोजेक्ट को बेचकर जुटाए पैसे

दिसंबर, 2023 में रिलायंस पावर ने अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित 1,200 मेगावाट के हाइड्रो पावर प्लांट के डेवलपमेंट राइट टीएचडीसी (THDC) को 128 करोड़ रुपये में बेच दिए थे. इसके अलावा मार्च, 2024 में कंपनी ने महाराष्ट्र के वाशपेट में अपना 45 मेगावाट का रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट 132 करोड़ रुपये में जेएसडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी (JSW Renewable Energy) को बेच दिया था. इन प्रोजेक्ट की बिक्री से मिले पैसों का इस्तेमाल कंपनी ने अपना कर्ज चुकाने में किया है.

38 लाख से ज्यादा हैं रिटेल इनवेस्टर्स

रिलायंस पावर के पास 38 लाख से अधिक रिटेल इनवेस्टर्स हैं. कंपनी का इक्विटी बेस 4,016 करोड़ रुपये है. रिलायंस पावर की ऑपरेटिंग कैपेसिटी 5900 मेगावाट है. इसमें 3960 मेगावाट का सासन अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट और उत्तर प्रदेश में 1200 मेगावाट का रोजा थर्मल पावर प्लांट शामिल है. सासन दुनिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड कोल बेस्ड पावर प्लांट है. 

उछाल के साथ बंद हुआ रिलायंस पावर का शेयर

रिलायंस पावर का शेयर सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है. कंपनी का शेयर 4.28 फीसदी ऊपर जाकर 26.07 रुपये पर बंद हुआ. इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 34.35 रुपये और निम्नतम स्तर 13.80 रुपये है. सोमवार को कंपनी का मार्केट कैप 10,472 करोड़ रुपये था.

ये भी पढ़ें 

Sundar Pichai Birthday: सुंदर पिचई की फ्लाइट पर पिता ने खर्च की थी साल भर की सैलरी, आज 8000 करोड़ के मालिक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget