एक्सप्लोरर

Adani Group: अडानी ग्रुप की ओर से निवेशकों से चर्चा करेंगे बैंक, इन्वेस्टर का भरोसा कायम रखने पर रहेगा जोर

Gautam Adani : अडानी ग्रुप के साम्राज्य में 120 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है. इसके बाद अडानी ग्रुप ने कुछ बैंकों को हायर किया है. जानिए क्या है खास...

Adani Group Hires Banking Meeting : अडानी समूह (Adani Group) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. अडानी ग्रुप अपने निवेशकों के विश्वास को जीतने और उसे कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास में है. अडानी समूह की ओर से कुछ बैंकों को निवेशकों से बातचीत के लिए नियुक्त किया गया है. इससे निवेशकों के मन में उठ रहे सवालों के जवाब उन्हें आसानी से मिल सके. अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) की ओर से बैंक अगले सप्ताह निश्चित आय वाले निवेशकों को चर्चा के लिए बैठक का आयोजन कर रहे हैं. जानिए इस बैठक के पीछे क्या है कारण..

2 दिन हो सकती है चर्चा 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इन बैंकों ने निवेशकों को 16 फरवरी और 21 फरवरी को चर्चा करने के लिए कहा है. इसमें बार्कलेज (Barclays), बीएनपी परिबास (BNP Paribas), डीबीएस बैंक (DBS Bank), डच बैंक (Deutsche Bank), अमीरात एनबीडी कैपिटल (Emirates NBD Capital), आईएनजी ग्रोप एनवी (ING Groep NV), एमयूएफजी (MUFG), मिजुहो (Mizuho), एसएमबीसी निक्को (SMBC Nikko) और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (Standard Chartered Bank) शामिल हैं, जो इस बैठक का आयोजन करने जा रहे हैं. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इस बैठक में क्या चर्चा होगी.

विश्वास जीतने की कोशिश 

अडानी ग्रुप की कंपनियों ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि, कंपनी के पास निकट भविष्य में कोई बड़ा कर्ज नहीं है. साथ ही कंपनी को किसी भी तरह के कर्ज की आवश्यकता नहीं है. गौतम अडानी (Gautam Adani) निवेशकों का विश्वास वापस जीतने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए ग्रुप कई तरह के प्रयास कर रहा है. 

शेयरों में आई गिरावट 

अमेरिका की एक शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रीसर्च (Hindenburg Research) कंपनी की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है. देश के बड़े नामी कारोबारी गौतम अडानी के साम्राज्य में 120 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है. अडानी की प्रमुख फर्म, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को काफी नुकसान झेलना पड़ा है. अडानी एंटरप्राइजेज को 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में 820 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1163 लाख रुपये का नुकसान हुआ था.

ये भी पढ़ें- India's Export: एक्सपोर्ट कारोबार से आ रही बुरी खबर, जनवरी में निर्यात 6.58 प्रतिशत घटकर 32.91 अरब डॉलर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget