एक्सप्लोरर

Adani Fund Raise: 21 हजार करोड़ रुपये जुटाएंगी अडानी की 2 कंपनियां, ये इन्वेस्टर्स लगा सकते हैं दांव

Adani Companies Funding: अडानी समूह की फंड जुटाने की एक अहम योजना को इस साल की शुरुआत में झटका लगा था. उसके बाद अब जा कर कंपनी इस दिशा में पहला प्रयास कर रही है...

अडानी समूह (Adani Group) की दो कंपनियां आने वाले दिनों में 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने वाली हैं. समूह ने शनिवार को शेयर बाजारों को इसकी जानकारी दी. अडानी समूह के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि साल की शुरुआत में आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Adani Report) के बाद फंड जुटाने का यह अडानी का पहला प्रयास है.

हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने किया था नुकसान

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg Research) ने जनवरी में अडानी समूह के ऊपर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी को आई थी और उसके बाद अडानी समूह को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. रिपोर्ट आने के बाद करीब एक महीने तक अडानी के लगभग सारे शेयरों में भारी बिकवाली होती रही और इसके चलते समूह को बाजार पूंजीकरण में बहुत नुकसान हुआ.

वापस लेना पड़ गया था एफपीओ

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ऐसे समय आई थी, जब अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड फरवरी महीने के दौरान अपना एफपीओ लेकर आ रही थी. उस समय अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड एफपीओ (Adani Enterprises FPO) से समूह ने 20 हजार करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास किया था, लेकिन रिपोर्ट के चलते खराब हुए हालात में समूह ने एफपीओ को पूरी तरह से सब्सक्राइब होने के बाद भी वापस ले लिया था.

इन दो कंपनियों की बोर्ड की बैठक

उसके बाद अब अडानी समूह फिर से फंड जुटाने की तैयारी में है. अरबपति कारोबारी गौतम अडानी का समूह अपनी दो कंपनियों के शेयर बेचकर लगभग 21,000 करोड़ रुपये जुटाने जा रहा है. जिन दो कंपनियों के शेयर बेचे जाने की तैयारी है, वे फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन हैं. फंड जुटाने की योजना को मंजूरी दोनों के लिए आज इन दोनों कंपनियों के बोर्ड की बैठक हुई.

टली इस कंपनी की फंड जुटाने की योजना

अडानी समूह की एक अन्य कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड भी जल्दी ही फंड जुटाने की योजना का ऐलान करेगी. पहले अडानी ग्रीन के बोर्ड की बैठक भी आज ही यानी 13 मई को ही होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया. अडानी ग्रीन एनर्जी ने शेयर बाजारों को बताया है कि कुछ आकस्मिक कारणों से 13 मई को होने जा रही बोर्ड मीटिंग टाल दी गई है. शेयरों को बेचकर फंड जुटाने से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए यह बैठक होने वाली थी. कंपनी ने बताया है कि अब उसकी बोर्ड मीटिंग 24 मई को होगी.

इन इन्वेस्टर्स से जुटाए जाएंगे पैसे

वहीं अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन ने बोर्ड की बैठक के बाद फंड जुटाने की योजना के बारे में शेयर बाजारों को जानकारी दी. अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की योजना 12,500 करोड़ रुपये जुटाने की है, जबकि दूसरी कंपनी अडानी ट्रांसमिशन 8,500 करोड़ रुपये जुटाएगी. इस तरह से समूह कुल 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि हिस्सेदारी बेचकर फंड जुटाने की अडानी समूह की इस योजना में यूरोप और पश्चिम एशिया के कुछ निवेशक काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इन देशों में है सबसे ज्यादा बेरोजगारी, टॉप-5 में भारत भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget