एक्सप्लोरर

Adani-Hindenberg Issue: अडानी समूह को राहत, मारीशस के मंत्री ने हिंडनबर्ग के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा - नहीं है देश में कोई शेल कंपनी

Adani Group: हिंडनबर्ग ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में ये आरोप लगाया था कि अडानी समूह मारीशस की शेल कंपनियों के जरिए स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में हेरफेर करती है.

Adani Group-Hindenberg Issue: अडानी समूह के लिए मारीशस से राहत की खबर आई है. फाइनैंशियल सर्विसेज मंत्री महेन कुमार सीरुट्टन ने वहां के संसद को बताया है कि मारीशस में कोई भी शेल कंपनी मौजूद नहीं है और हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ जो आरोप लगाये हैं वो पूरी तरह झूठ और बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि मारीशस ओइसीडी के टैक्स नियमों का पूरी तरह अनुपालन करता है.   

24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में ये आरोप लगाया था कि गौतम अडानी की अडानी समूह मारीशस की शेल कंपनियों के जरिए स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों के शेयरों के भाव के साथ हेरफेर करती है. मारीशस के संसद में एक सांसद ने लिखित नोटिस देकर हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर सवाल पूछा था. जिसके जवाब में वहां के मंत्री ने कहा कि देश का कानून यहां शेल कंपनियों को इजाजत नहीं देता है. 

उन्होंने कहा कि मैं सदन को बताना चाहता हूं मारीशस में शेल कंपनियों की मौजूदगी का आरोप गलत और बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि यहां के कानून के मुताबिक शेल कंपनियों को काम करने की इजाजत नहीं है. फाइनैंशियल सर्विसेज कमीशन से लाइसेंस प्राप्त सभी ग्लोबल बिजनेस कंपनियों को सभी मानकों को पूरा करना होता है और कमीशन उनपर कड़ी नजर रखता है. और अब तक ऐसी कोई उल्लंघन की बात नहीं पाई गई है. 

फाइनैंशियल सर्विसेज मंत्री के मुताबिक फाइनैंशियल सर्विसेज कमीशन ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट का संज्ञान लिया है लेकिन रेग्यूलेटर गोपनीयता के नियम के प्रति बंधा हुआ है इसलिए उनके लिए किसी भी प्रकार के डिटेल्स देना उचित नहीं है. जांच की बात को फाइनैंशियल सर्विसेज कमीशन ना तो स्वीकार करता है और ना उसे ठुकरा रहा है. ग्लोबल बिजनेस कंपनियों की जानकारी का खुलासा करना फाइनैंशियल सर्विसेज एक्ट का उल्लंघन माना जाएगा और इससे हमारे प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है. 

हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. समूह का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ रुपये से घटकर 7 लाख करोड़ रुपये के करीब गिर गया. शेयरों के भाव 80 फीसदी से ज्यादा नीचे जा लुढ़के थे. 

ये भी पढ़ें 

JSW Infrastructure IPO: सज्जन जिंदल की कंपनी जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लेकर आ रही 2800 करोड़ रुपये का आईपीओ, कंपनी ने दाखिल किया DRHP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget