एक्सप्लोरर

Mahakumbh Mela: अडानी समूह और इस्कॉन मिलकर महाकुंभ में देंगे महाप्रसाद सेवा, भक्तों को मिलेगा मुफ्त भोजन

Mahakumbh Mela 2025: गौतम अडानी ने इस्कॉन के साथ मिलकर महाकुंभ 2025 में महाप्रसाद सेवा के जरिए भक्तों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए नया नेक काज शुरू किया है.

Mahakumbh Mela 2025: अडानी समूह और इस्कॉन महाकुंभ 2025 में भक्तों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए 'महाप्रसाद सेवा' शुरू करेंगे. गौतम अडानी ने गुरु प्रसाद स्वामी महाराज के साथ बैठक के बाद इस सेवा कार्य के बारे में जानकारी दी. अडानी ने सेवा के महत्व पर जोर देते हुए एक एक्स पोस्ट में ऐसा बताया. इस नेक काज के जरिए महाकुंभ मेला 2025 में अडानी ग्रुप इस्कॉन के साथ मिलकर सभी श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन सेवा ‘महाप्रसाद सेवा’ प्रदान करेगा. 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ मेले के दौरान ये 'महाप्रसाद सेवा' अडानी ग्रुप और इस्कॉन के सहयोग से चलेगी.

गौतम अडानी का एक्स पोस्ट

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने 9 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद में इस्कॉन के गवर्निंग बॉडी कमीशन के चेयरमैन गुरु प्रसाद स्वामी महाराज से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुफ्त भोजन सेवा पर चर्चा की और इसके बाद गौतम अडानी ने इस बारे में एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा... कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है!

गौतम अडानी ने आगे लिखा...

"यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुम्भ में हम इस्कॉन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा’ आरम्भ कर रहे हैं, जिसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. इस संदर्भ में आज इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से मिल कर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ. सच्चे अर्थों में सेवा ही राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है. सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है."

इस्कॉन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर गौतम अडानी और गुरु प्रसाद स्वामीजी के बीच बातचीत का एक वीडियो भी शेयर किया. गुरु प्रसाद स्वामीजी से बात करते हुए गौतम अडानी ने कहा, "मैं एक साधारण परिवार से आता हूं और हम समाज की मदद करने के लिए आप पर निर्भर रहेंगे. आपके पास एक अद्भुत संगठन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है जो  लाखों लोगों तक पहुंचता है." 

महाकुंभ मेला 2025 में अडानी समूह देगा और भी योगदान 

अडानी समूह ने महाप्रसाद सेवा के अलावा गीता प्रेस की मदद से कई हिंदू देवताओं के लिए भक्ति भजनों का संग्रह आरती संग्रह मुफ्त में देने की योजना बनाई है. इसे महाकुंभ 2025 में लागू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Airline Sale: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लैश सेल में सस्ते में टिकट, सिर्फ 1498 रुपये में कर लें हवाई सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget