एक्सप्लोरर

Adani Green Energy: बंजर में बना दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी प्लांट, पेरिस से 5 गुना बड़ा है साइज

Adani Khavda Plant: अडानी समूह ने एकदम वीरान और बंजर जमीन पर दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी प्लांट तैयार किया है, जो पूरी क्षमता पर 30 गीगा वाट बिजली का उत्पादन करेगा...

भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एवं सबसे बड़े कारोबारियों में एक गौतम अडानी का अडानी समूह ग्रीन एनर्जी पर फोकस कर रहा है. अडानी समूह ने ग्रीन एनर्जी की अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा करने के लिए बंजर जमीन पर दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी प्लांट तैयार किया है, जिसका आकार पेरिस शहर की तुलना में पांच गुना बड़ा है. इतना ही नहीं, यह प्लांट अपनी पूरी क्षमता पर इतनी बिजली पैदा करेगा, जो कई देशों की पूरी जरूरतों से ज्यादा होगी.

538 वर्ग किलोमीटर में बना प्लांट

इस प्लांट को तैयार किया है गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने. इस प्लांट को गुजरात के खावड़ा में पाकिस्तान की सीमा के पास बनाया गया है. इस प्लांट में सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा से ग्रीन एनर्जी बनाई जाएगी. पूरा प्लांट 538 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो फ्रांस की राजधानी पेरिस के आकार से लगभग 5 गुना बड़ा है.

अभी इतनी है उत्पादन की क्षमता

अभी इस प्लांट की क्षमता 2 हजार मेगा वाट यानी 2 गीगा वाट बिजली तैयार करने की है. बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में अडानी ग्रीन एनर्जी के मैनेजिंग डाइरेक्टर विनीत जैन के हवाले से बताया गया है कि कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2024-25 में 4 गीगा वाट क्षमता का और विस्तार करने की है.

पूरी क्षमता पर इतनी बिजली बनाएगा प्लांट

जब यह प्लांट पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और पूरी क्षमता पर काम करेगा, तब यह 30 गीगा वाट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा. उसमें 26 गीगा वाट का उत्पादन सोलर से और 4 गीगा वाट का उत्पादन पवन ऊर्जा से किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि खावड़ा प्लांट अपने पीक पर 81 बिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा, जो बेल्जियम, चिली और स्विट्जरलैंड जैसे देशों की पूरी खपत से ज्यादा है.

ये सुविधाएं बना रहा अडानी समूह

अडानी समूह ने इस प्लांट पर साल 2022 में काम शुरू किया था. जिस जगह पर प्लांट का निर्माण हुआ है, वह इस कदर वीरान है कि वहां से आखिरी इंसानी बस्ती 80 किलोमीटर दूर है. हालांकि अडानी समूह की योजना प्लांट के साथ वहां काम करने वाले लोगों के लिए बस्ती व अन्य बुनियादी सुविधाएं तैयार करने की है. कंपनी 8 हजार वर्कर्स के लिए वहां घर बना रही है. कंपनी मोबाइल फोन रिपेयर शॉप जैसी सुविधाएं भी बस्ती में तैयार करेगी. कामगारों के लिए पेयजल की व्यवस्था को लेकर डिसेलिनेशन प्लांट भी लगाए जा रहे हैं, क्योंकि उस जगह पर 700 मीटर नीचे से निकलने वाला भूमिगत जल भी खारा है.

इन कारणों से प्लांट के लिए आदर्श जगह

अडानी का यह प्लांट पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी पर है. प्लांट और बॉर्डर के बीच के इलाके की निगरानी बीएसएफ के द्वारा की जाती है. खावड़ा को वहां की भौगोलिक परिस्थितियां काफी मुश्किल बना देती हैं. साल के चार-पांच महीने उस इलाके में धूल भरी आंधी चलती है. साथ ही मिट्टी ऐसी है, जो बारिश के पानी को भी नहीं सोख पाती है. हालांकि उस इलाके में सोलर रेडिएशन लद्दाख के बाद सबसे ज्यादा है, जो सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए बेहतर परिस्थिति है. साथ ही 8 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से बहने वाली तेज हवा जगह को पवन ऊर्जा उत्पादन के लिए भी आदर्श बना देती है.

ये भी पढ़ें: मॉरीशस के रास्ते आने वाले एफपीआई को झटका, सरकार ने समाप्त की ये छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget