एक्सप्लोरर

FPI Rules: मॉरीशस के रास्ते आने वाले एफपीआई को झटका, सरकार ने समाप्त की ये छूट

Mauritius-based FPIs: भारत में मॉरीशस से आने वाले निवेशकों को टैक्स में छूट का लाभ मिलता आया है. दोनों देशों ने इसमें सुधार करने का फैसला लिया है...

भारत ने मॉरीशस रूट पकड़ने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को बड़ा झटका दिया है. दरअसल सरकार ने मॉरीशस के रास्ते आने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को आसान टैक्स के मिल रहे फायदों को समाप्त करने का निर्णय लिया है.

7 मार्च को ही दोनों देशों ने किए हस्ताक्षर

सीएनबीसी टीवी18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में दोनों देशों मॉरीशस और भारत की सरकारों ने डबल टैक्सेशन अवॉयडेंस एग्रीमेंट में सुधार किया है. रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच इस संबंध में 7 मार्च को ही समझौते पर हस्ताक्षर हो गए, लेकिन बदलावों के बारे में जानकारी को पहली बार बुधवार को सार्वजनिक किया गया.

पुराने एफपीआई कर सकते हैं एक्जिट

ईटी की एक अलग रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि नियमों में इस बदलाव का असर न सिर्फ नए एफपीआई पर होगा, बल्कि पहले आ चुके विदेशी पोर्टफोलियो निवेश पर भी इसका असर दिख सकता है और पुराने एफपीआई भारतीय बाजार से एक्जिट कर सकते हैं. हालांकि जानकारी सामने आने के बाद भी बुधवार को घरेलू बाजार में तेजी का क्रम बरकरार रहा.

बुधवार को बाजार ने बनाया रिकॉर्ड

बुधवार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 354.45 अंक (0.47 फीसदी) मजबूत होकर 75,038.15 अंक पर बंद हुआ. यह इतिहास में पहला ऐसा मौका है, जब सेंसेक्स 75 हजार अंक के पार बंद हुआ हो. दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 75,124.28 अंक का नया ऑल टाइम हाई लेवल भी बनाया था. इसी तरह निफ्टी ने 22,775.70 अंक का नया ऑल टाइम हाई लेवल छूने के बाद 111.05 अंक (0.49 फीसदी) की बढ़त के साथ 22,753.80 अंक के स्तर पर कारोबार को समाप्त किया.

इन निवेशकों को होगी दिक्कतें

दोनों देशों के बीच हुए नए समझौते के तहत अब इसे किसी तीसरे देश के नागरिकों के परोक्ष लाभ के लिए इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता है. लगभग सभी मामलों में ऐसा पाया गया है कि भारत में निवेश करने वाले मॉरीशस स्थित निकायों के शेयरहोल्डर या इन्वेस्टर तीसरे देशों के होते हैं. भारत और मॉरीशस के बीच समझौते में बदलाव से ऐसे निवेशकों को दिक्कतें हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: सोने की ऐतिहासिक रैली, इन कारणों से 72 हजार के पार निकला भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget