एक्सप्लोरर

Indigo Market Share: गो फर्स्ट की बर्बादी ने चमका दी इंडिगो की किस्मत, पिछले महीने यूं लग गई लॉटरी

Go First Insolvency: घरेलू विमानन कंपनी गो फर्स्ट को तमाम संकटों के बाद अंतत: बंद होना पड़ गया है. कंपनी को मजबूर होकर बैंकरप्सी के लिए फाइल करना पड़ा है. इससे कइयों को फायदा हुआ है...

एक आम कहावत चलती है कि किसी एक के नुकसान से किसी दूसरे का फायदा हो जाता है. भारतीय विमानन सेक्टर (Indian Aviation Sector) में यह बात सच साबित हुई है. विमानन सेक्टर में हाल ही में एक कंपनी गो फर्स्ट (Go First) को बर्बादी की राह पर जाना पड़ा है, जबकि दूसरी ओर इससे अन्य कंपनियों खासकर इंडिगो (Indigo) को तगड़ा फायदा हुआ है.

इतनी हो गई बाजार में हिस्सेदारी

विमानन कंपनी गो फर्स्ट पिछले कुछ समय से आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष कर रही थी और इसके चलते कंपनी ने पिछले महीने बैंकरप्सी (Go First Bankruptcy) के लिए फाइल किया था. साथ ही कंपनी ने 3 मई को अपनी उड़ानें रद्द करने की भी जानकारी दी थी. इससे मई महीने के दौरान इंडिगो को जबरदस्त फायदा हो गया. पिछले महीने गुरुग्राम मुख्यालय वाली इस विमानन कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी (Indigo Market Share) बढ़कर 61.4 फीसदी पर पहुंच गई, जो एक महीने पहले यानी अप्रैल में 57.5 फीसदी रही थी.

सबसे बड़ी कंपनी है इंडिगो

आपको बता दें कि इंडिगो ने 17 साल पहले अगस्त 2006 में अपना परिचालन शुरू किया था. यह लगातार भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी बनी हुई है. कंपनी के पास अभी 300 से ज्यादा एयरबस और एटीआर 72-600 टर्बोप्रॉप विमानों का बेड़ा है. विमानों के बेड़े के हिसाब से भी यह अभी देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी है. मई महीने के दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार में 81 लाख यात्रियों को सेवाएं दी.

इस मामले में विस्तारा आगे

पिछले महीने इंडिगो ने प्रदर्शन के अन्य मानकों पर भी सुधार किया. समय पर उड़ानों के संचालन की बात करें तो पिछले महीने के दौरान इंडिगो का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (Indigo OTP) 90.3 फीसदी रहा. यह सिर्फ विस्तारा से कम था. विस्तारा ने मई महीने के दौरान 92.6 फीसदी ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (Vistara OTP) दिया.

टाटा समूह की 3-3 कंपनियां

घरेलू विमानन क्षेत्र की बात करें तो इंडिगो को आने वाले दिनों में कड़ी चुनौती मिल सकती है. खासकर टाटा समूह (Tata Group) से इंडिगो के वर्चस्व को चुनौती मिलने वाली है. टाटा समूह के पास अभी 3-3 विमानन कंपनियां है- एअर इंडिया (Air India), एअरएशिया इंडिया (AirAsia India) और विस्तारा (Vistara). अभी इन तीनों की बाजार हिस्सेदारी क्रमश: 9.4 फीसदी, 7.9 फीसदी और 9 फीसदी है. इस तरह समूह की पूरी हिस्सेदारी मिलाकर 26.3 फीसदी हो जाती है, जो अप्रैल के 24.9 फीसदी की तुलना में 1.4 फीसदी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: अगर पूरा करते हैं बस ये एक शर्त तो ईपीएफओ से मिल जाएगा शादी का सारा खर्च!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget