एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: सख्ती के बाद भी NDTV का अपर सर्किट, अडानी समूह के ज्यादातर शेयरों को नुकसान

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों पर पिछले सप्ताह से ही बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है. आज के कारोबार में भी समूह के ज्यादातर शेयरों के भाव लुढ़क गए...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) पर पिछले सप्ताह से बना बिकवाली का दबाव बरकरार है. मंगलवार के कारोबार में समूह के ज्यादातर शेयरों के भाव लुढ़क गए. हालांकि दूसरी ओर अडानी समूह का मीडिया स्टॉक एनडीटीवी सख्ती के बाद भी अपर सर्किट लगाने में कामयाब रहा.

अडानी एंटरप्राइजेज में गिरावट

अडानी समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के भाव में साप्ताहिक आधार पर पिछले सप्ताह करीब 30 फीसदी की तेजी आई थी. शुरुआती दो दिनों की बंपर तेजी के बाद पिछले सप्ताह बुधवार से इस पर मुनाफावसूली हावी हो गई. आज के कारोबार में इसका भाव 1.50 फीसदी की गिरावट में रहा.

नुकसान में रहे अडानी के ये शेयर

सबसे बड़ी गिरावट अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) में आई, जिसका भाव 4 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहा. अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के भाव में करीब साढ़े तीन फीसदी की गिरावट आई. अडानी विल्मर (Adani Wilmar) भी ढाई फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहा. इनके अलावा अडानी पावर (Adani Power) में 2 फीसदी से ज्यादा की और अडानी ग्रीन (Adani Green) में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर भी नुकसान में रहा.

इन शेयरों के भाव में आई तेजी

दूसरी ओर अडानी समूह के मीडिया स्टॉक एनडीटीवी (NDTV) पर लगातार पांचवें दिन अपर सर्किट लगा. यह शेयर समूह के अन्य शेयरों में हो रही बिकवाली से बेअसर है. एनडीटीवी को एएसएम फ्रेमवर्क में डाला जा चुका है, इसके बाद भी शेयर रॉकेट बने हुए हैं. वहीं अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में करीब 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के भाव में भी हल्की तेजी रही.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 249.65 4.98
अडानी एंटरप्राइजेज 2495.40 -1.51
अडानी ग्रीन 966.35 -1.12
अडानी पोर्ट्स 734.30 -0.43
अडानी पावर 251.05 -2.07
अडानी ट्रांसमिशन 803.85 -3.42
अडानी विल्मर 435.75 -2.69
अडानी टोटल गैस 698.40 -4.16
एसीसी 1798.55 0.27
अंबुजा सीमेंट 430.95 0.96

ऐसा रहा बाजार का हाल

घरेलू बाजार में आज तेजी रही. घरेलू बाजार के लिए पिछला सप्ताह भी अच्छा साबित हुआ था. मंगलवार का कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स में करीब 125 अंक की तेजी आई और 63 हजार अंक के पास बंद हुआ. एनएसई निफ्टी भी करीब 0.20 फीसदी के फायदे के साथ बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट के लिए 6 करोड़ का फंड, हर महीने 50 हजार की पेंशन... इस स्कीम के कई बड़े फायदे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
15 अगस्त के दिन कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की नई रेट लिस्ट
15 अगस्त के दिन कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की नई रेट लिस्ट
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget