एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अंबुजा सीमेंट 2 फीसदी से ज्यादा मजबूत, अडानी के अधिकांश शेयरों ने खोई शुरुआती तेजी

Adani Share Price Today: अडानी समूह के लिए जून महीना ठीक साबित नहीं हुआ था. उसके बाद जुलाई महीने की शुरुआत भी ठीक नहीं रही है. पहले दिन ज्यादातर शेयर नुकसान में रहे हैं...

Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) की जारी तेजी के बीच अडानी के शेयरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. अडानी समूह (Adani Group) ने सोमवार को कारोबार की शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन बाद में ज्यादातर शेयरों ने शुरुआती तेजी खो दी.

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 9 शेयर मजबूती में थे. हालांकि जब कारोबार समाप्त हुआ तो अडानी समूह के 5 शेयर नुकसान में चले गए थे. समूह के 4 शेयर फायदे में थे, जबकि एक शेयर लगभग पुराने स्तर पर स्थिर था.

इनके भाव हुए मजबूत

सप्ताह के साथ-साथ महीने के पहले कारोबारी दिन अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) सबसे ज्यादा फायदे में रहा. इसके भाव में 2.30 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. वहीं अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के भाव में 0.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) लगभग पुराने भाव पर ही बंद हुआ.

इन शेयरों को हुआ नुकसान

वहीं दूसरी ओर अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयर करीब 1 फीसदी के नुकसान में रहे. अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी पावर (Adani Power) और एनडीटीवी (NDTV) के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 226.85 -0.24
अडानी एंटरप्राइजेज 2384.05 0.02
अडानी ग्रीन 941.90 -0.39
अडानी पोर्ट्स 736.80 -0.28
अडानी पावर 248.40 -0.62
अडानी ट्रांसमिशन 772.95 0.71
अडानी विल्मर 406.30 -0.95
अडानी टोटल गैस 657.70 0.58
एसीसी

1828.45

0.82
अंबुजा सीमेंट 435.75 2.32

पिछले महीने से नुकसान

इससे पहले पिछले सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को अडानी समूह के 10 में से 9 शेयरों के भाव नुकसान में रहे थे. पिछला महीना समूह के शेयरों के लिए नुकसान वाला रहा था. जून महीने के पहले 3 सप्ताह के दौरान लगभग हर रोज उन्हें नुकसान हुआ. सिर्फ आखिरी सप्ताह में जाकर कुछ सुधार देखने को मिला.

ऐसा रहा घरेलू बाजार

घरेलू बाजारकी बात करें तो दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों ने आज फिर नया ऑल टाइम हाई (Indian Share Market All Time High) बना दिया. पिछले सप्ताह से सेंसेक्स और निफ्टी लगातार नया ऑल टाइम हाई बनाए जा रहे हैं. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स करीब 500 अंक मजबूत होकर 65,200 अंक के पार निकल गया.

ये भी पढ़ें: बिना जीएसटी रजिस्ट्रेशन के भी ये काम कर पाएंगे व्यापारी, जल्द होने वाला है अपीलेट ट्रिब्यूनल का गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget