एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा अडानी पावर, समूह के अन्य शेयरों में मिला-जुला रुख

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयर पिछले सप्ताह से ही गिरावट की चपेट में हैं. पिछले आठ सत्रों के दौरान चुनिंदा मौकों को छोड़ अडानी के शेयरों को नुकसान ही हुआ है...

Adani Share Price: पिछले सप्ताह से गिरावट का सामना कर रहे अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में आज गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला. कारोबार समाप्त होने के बाद समूह के आधे से ज्यादा शेयर नुकसान में रहे. हालांकि अडानी समूह के लगभग सभी शेयरों की चाल सीमित दायरे में रही.

इनके भाव में आई तेजी

अडानी पावर (Adani Power) में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई और यह शुरुआत से लेकर अंत तक 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत बना रहा. वहीं 1 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ शुरुआत करने वाला दूसरा स्टॉक एनडीटीवी (NDTV) लगभग सारा फायदा खोकर बंद हुआ. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) भी हल्की तेजी में रहा. इसके अलावा अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) भी थोड़ी तेजी में रहा.

इन शेयरों को नुकसान

दूसरी ओर अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के भाव में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के भाव लगभग स्थिर रहे.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 182.30 -0.05
अडानी एंटरप्राइजेज 1852.65 0.25
अडानी ग्रीन 917.55 -0.77
अडानी पोर्ट्स 660.90 -0.57
अडानी पावर 214.15 1.47
अडानी ट्रांसमिशन 982.00 -0.54
अडानी विल्मर 402.20 -0.22
अडानी टोटल गैस 919.60 -0.07
एसीसी 1740.00 0.10
अंबुजा सीमेंट 388.85 0.56

लगातार आ रही है गिरावट

इससे पहले बुधवार को अडानी समूह के शेयरों में नुकसान देखने को मिली थी, जबकि मंगलवार को समूह के लगभग सारे शेयर फायदे में रहे थे. अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों पर तो अपर सर्किट लगा था. अडानी समूह के शेयर पिछले सप्ताह से ही गिरावट की चपेट में हैं. अडानी समूह के लिए पिछला सप्ताह करीब 2 महीने में सबसे खराब रहा था. गिरावट का सिलसिला इस सप्ताह के पहले दिन भी जारी रहा था.

ये भी पढ़ें: करोड़ों में कमाते हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget