एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: शंकर शर्मा निवेशित इस कंपनी ने बीते 10 ट्रेंडिंग सेशन में दिया 207 फीसदी का रिटर्न, हर दिन शेयर में लग रहा अपर सर्किट

Multibagger Stock Update: जिन निवेशकों को आईपीओ में शेयर नहीं मिला वो लगातार शेयर को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अपर सर्किट लगने के चलते शेयर नहीं मिल पा रहा है.

Droneacharya Aerial Innovations Share Price: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा समर्थित ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन (Droneacharya Aerial Innovations) के शेयर में लिस्टिंग के बाद से ही तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है. ये एसएमई शेयर मल्टीबैगर बन चुका है. 23 दिसंबर 2022 को शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ और  बीते 10 ट्रेडिंग सेशन से लगातार शेयर अपर सर्किट के साथ बंद रहा है. निवेशकों को ना तो शेयर खरीदते बन रहा और ना बेचते. और शेयर खरीदने वालों की तादाद देखकर लगता नहीं कि शेयर में तेजी अभी खत्म होने वाली है. 

10 दिनों में 207 फीसदी का बंपर रिटर्न

SME IPO ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन (Droneacharya Aerial Innovations) का  शेयर 23 दिसंबर को लिस्ट हुआ था. कंपनी ने 54 रुपये के इश्यू प्राइस पर आईपीओ में शेयर जारी किए थे और शेयर 102 रुपये पर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ. और अगले 10 ट्रेडिंग सेशन में ही शेयर 165.95 रुपये पर जा पहुंचा है. यानि महज 10 दिनों में शेयर ने 207 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है. 

आईपीओ को मिला था जबरदस्त रेस्पांस 

ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रेस्पांस मिला था. 13 से 15 दिसंबर तक आईपीओ निवेशकों के आवेदन के लिए खुला हुआ था. बीएसई के डाटा के मुताबिक 34 करोड़ रुपये का ये आईपीओ कुल 243.70 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था. कंपनी आईपीओ के जरिए केवल 34 करोड़ रुपये जुटाना चाह रही थी लेकिन निवेशक इस आईपीओ में निवेश करने के लिए टूट पड़े. आईपीओ को कुल 8285.8 करोड़ रुपये के शेयर के लिए आवेदन मिले. रिटेल निवेशकों का रिजर्व कोटा 330.82 गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 287.80 गुना सब्सक्राइब हुआ. शेयर बाजार के जाने माने निवेशक शंकर शर्मा (Shankar Sharma)ने पुणे बेस्ड ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन में निवेशित हैं.  

दिग्गज निवेशक हैं कंपनी में निवेशित 

शंकर शर्मा ने ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन के आईपीओ लाने से पहले कंपनी में निवेश किया था. और हाल ही में मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने भी कंपनी के शेयर 54 रुपये के प्राइस पर ही खरीदे थे.  इस स्टार्टअप कंपनी में शंकर शर्मा के अलावा हर्शल मोडे और आशीष नंदा जैसे निवेशक भी निवेशित हैं. स्विट्जरलैंड बेस्ड वेलस्टोन कैपिटल ने भी कंपनी में हिस्सेदारी लिया हुआ है.  

ये भी पढ़ें 

Multibagger Stocks: शेयर बाजार के ऐसे मल्टीबैगर आईपीओ स्टॉक्स जो लिस्टिंग के दिन पिछड़ने के बाद बने 'बाजीगर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप
Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget