एक्सप्लोरर

मुबाडला, सिल्वर लेक से Jio ने जुटाए 13,640 करोड़, अब तक कुल 92,202 करोड़ रुपये के सौदे हुए

Jio ने छह सप्ताह से भी कम समय में अबतक निवेशकों से 92,202.15 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज इस राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करने वाली है.

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी बेचकर अबु धाबी के सावरेन निवेशक मुबाडला और निजी निवेश कंपनी सिल्वर लेक दोनों से 13,640 करोड़ रुपये की पूंजी जुटा ली है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज अब तक कुल मिलाकर करीब 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के सौदे कर चुकी है जिससे कुल मिलाकर कंपनी को 92,202 करोड़ रुपये मिलेंगे. सिल्वर लेक की जियो में हिस्सेदारी बढ़कर 2.08% हुई कंपनी ने एक बयान में कहा कि निजी निवेश कंपनी सिल्वर लेक ने उसकी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में अतिरिक्त 0.93 प्रतिशत हिस्सेदारी के बदले 4,546.80 करोड़ रुपये का नया निवेश किया है. अब जियो प्लेटफॉर्म्स में सिल्वर लेक द्वारा किया गया कुल निवेश 10,202.55 करोड़ हो गया है. इससे पहले सिल्वर लेक ने चार मई को 1.15 फीसदी हिस्सेदारी के लिये जियो प्लेटफार्म्स में 5,655.75 करोड़ रुपये का निवेश किया था. सिल्वर लेक की कुल हिस्सेदारी अब बढ़कर 2.08 प्रतिशत हो गयी है. मुबाडला ने जियो में 1.85% हिस्सेदारी खरीदी कंपनी ने जारी एक अन्य बयान में अबु धाबी स्थित निवेश कंपनी मुबाडला को 9,093.60 करोड़ रुपये में 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की. उसने कहा, ‘‘मुबाडला इन्वेस्टमेंट कंपनी (मुबाडला) जियो प्लेटफॉर्म में 9,093.60 करोड़ रुपये निवेश करेगी. इसके लिए इक्विटी मूल्य 4.91 लाख करोड़ रुपये और उद्यम का मूल्य 5.16 लाख करोड़ रुपये आंका गया है.’’ जियो ने 6 हफ्ते में निवेशकों से जुटाए 92,202 करोड़ इस निवेश के साथ, जियो प्लेटफार्म्स ने छह सप्ताह से भी कम समय में फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर और मुबाडाला सहित प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेशकों से 92,202.15 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज इस राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करने वाली है. फेसबुक ने 22 अप्रैल को जियो प्लेटफार्म्स में 43,574 करोड़ रुपये में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी. इस सौदे के कुछ दिनों बाद दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी निवेशक कंपनी सिल्वर लेक ने जियो प्लेटफार्म्स में 5,665.75 करोड़ रुपये में 1.15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी. इसके बाद अमेरिका स्थित विस्टा इक्विटी पार्टनर्स ने 8 मई को जियो प्लेटफार्म्स में 11,367 करोड़ रुपये में 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी. वैश्विक इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक ने 17 मई को कंपनी में 6,598.38 करोड़ रुपये में 1.34 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की. इसके बाद अमेरिकी इक्विटी निवेशक केकेआर ने 11,367 करोड़ रुपये में 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी. मुकेश अंबानी ने मुबाडला को बताया सर्वाधिक कुशाग्र निवेशकों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जियो प्लेटफार्म्स एक प्रौद्योगिकी कंपनी है. रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, जिसके पास 38.8 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं, वह जियो प्लेटफार्म्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनी रहेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि मुबाडला सर्वाधिक कुशाग्र और परिवर्तनकारी वैश्विक निवेशकों में से एक है. उन्होंने कहा, ‘‘अबू धाबी के साथ अपने लंबे संबंधों के जरिए मैंने व्यक्तिगत रूप से यूएई की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के विविधीकरण और उसे वैश्विक रूप से जोड़ने में मुबाडला के काम के प्रभाव को देखा है. हमें उम्मीद है कि कंपनी को मुबाडला के अनुभव से फायदा होगा.’’ मुबाडला और सिल्वर लेक ने जियो के लिए क्या कहा मुबाडला इंवेस्टमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं समूह सीईओ खलादून अल मुबारक ने कहा, ‘‘हम तेजी से वृद्धि करने वाली कंपनियों में निवेश करने और उनके साथ सक्रिय रूप से काम करने के लिये प्रतिबद्ध हैं, जो महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने और नए अवसरों से फायदा उठाने के लिये तकनीकी के इस्तेमाल में अग्रणी हैं. हमने देखा है कि जियो ने कैसे भारत में संचार और कनेक्टिविटी को पहले ही बदल दिया है. एक निवेशक और साझेदार के रूप में, हम भारत की डिजिटल विकास यात्रा में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’’ सिल्वर लेक के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (को-सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) एगॉन डरबन ने कहा, "हम अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने और सहायक निवेशकों को इस अवसर के करीब लाकर उत्साहित हैं. हम व्यापक स्तर पर लोगों को उच्च तकनीकी तथा किफायती डिजिटल सेवाएं मुहैया कराने में जियो की मदद कर खुश हैं.’’ ये भी पढ़ें- GST काउंसिल की बैठक 12 जून को, कोरोना का राजस्व पर कैसा रहा असर-समीक्षा होगी TATA Sky जल्द करेगा चैनलों के पैकेज में बदलाव, घटेगा ग्राहकों का मासिक बिल-मिलेगी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget