एक्सप्लोरर

AADHAAR Card हिस्ट्री की जांच करना भी है जरूरी, जानिए घर बैठे कैसे करें ये काम और बचें जालसाजी से

AADHAAR Card History: आजकल कई बार आधार का यूज होता है और किसी के लिए भी इसका रिकॉर्ड रख पाना मुश्किल होता है तो आप अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री समय समय पर जांच सकते हैं. 

AADHAAR CARD: 'मेरा आधार-मेरी पहचान' वाला आधार आज हर घर की जरूरत बन चुका है. हरेक शख्स को पता है कि अगर उसे किसी सरकारी काम को कराना है या वित्तीय कामों के लिए जाना है तो आधार की जरूरत पड़ने ही वाली है. अब सरकार ने आधार से पैन को लिंक कराने की समयसीमा भी खत्म करा दी है और लोगों को अगर ऐसा कराना है तो इसके लिए 500 या 1000 रुपये देने होंगे. हालांकि इसी के चलते दूसरे के आधार को यूज कराने के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है. 

UIDAI ने दे रखी है सुविधा
आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने आपको इस बात का प्रावधान दे रखा है कि आप अपने आधार की जांच समय समय पर कर सकते हैं. इसको कैसे किया जाए यहां पर उसकी जानकारी दी जा रही है. आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के जरिए आप समय समय पर अपने आधार की हिस्ट्री जांचें और इस बारे में आश्वस्त रहें कि इसका गलत इस्तेमाल नहीं हो रहा है.

आधार की हिस्ट्री की जांच करें वो भी घर बैठे-बैठे
आधार का मिसयूज तो नहीं हो रहा है इसको पता लगाने का एक तरीका है कि इसकी हिस्ट्री की जांच की जाए. आजकल कई बार आधार का यूज होता है और किसी के लिए भी इसका रिकॉर्ड रख पाना मुश्किल होता है तो आप अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री समय समय पर जांच सकते हैं. 

आधार की हिस्ट्री की जांच कैसे हो सकती है- यहां जानें

आधार हिस्ट्री जांचने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जिसके लिए आपको uidai.gov.in पर क्लिक करना होगा. इस वेबसाइट पर कई तरीके की आधार से जुड़ी समस्याओं के लिए ऑप्शन रहते हैं पर आपको होम पेज पर ही My Aadhaar का विकल्प मिलेगा और उसे ही आपको क्लिक करना है. माई आधार पर क्लिक करने के बाद आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री या आधार प्रमाणीकरण इतिहास के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. 

इसके आगे के स्टेप्स के लिए आपको जरूरी कॉलम में अपना आधार कार्ड नंबर भरना होगा और फिर आप कैप्चा भी भरें. इसके बाद ओटीपी ऑथेंटिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें और इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी मिलेगा. 

रिक्वायर्ड जगह में ओटीपी डालते ही आपके सामने एक नई टैब खुलेगी जहां से आप आधार कार्ड की हिस्ट्री देखना चाहते हैं. अगर आप इसको डाउनलोड करना चाहते हैं तो वो भी करके अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर सेव रख सकते हैं और चाहें तो इसका प्रिंट ले सकते हैं.

इन बातों को ध्यान में रखें
आधार कार्ड की हिस्ट्री डाउनलोड करें तो उसे अच्छी तरह चेक करें कि कहीं उसमें ऐसी कोई एंट्री तो नहीं जो आपकी तरफ से ना की गई हो. 
अगर ऐसी कोई एंट्री आती है तो उसपर तुरंत रिपोर्ट कराएं.
ध्यान रखें कि आधार आपकी पहचान का प्रमाणपत्र है नागरिकता का नहीं तो इसके मिसयूज से बचने के लिए आप आधार कार्ड की हिस्ट्री को समय समय पर जांचते रहें.

ये भी पढ़ें

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की घटनाओं पर नितिन गडकरी सख्त, ट्वीट कर कहा- फौरन वापस लें कंपनियां

इन मोबाइल नंबरों से रहें सावधान, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget