एक्सप्लोरर

आधार कार्ड फ्रेंचाइजी कैसे खोलें, क्या है प्रोसेस, कितना खर्च-कितनी कमाई, सारी जानकारी है यहां

आजकल आधार कार्ड बनवाना बेहद आसान है पर इसके लिए आपको आधार कार्ड सेंटर की जरूरत होती है. जो लोग आधार कार्ड सेंटर खोलकर अच्छी कमाई करना चाहते हैं उनके लिए यहां पूरा प्रोसेस बताया गया है, आप भी जानें.

AADHAAR Card Franchise: आज हम आपको बताएंगे कि आधार कार्ड सेंटर कैसे खोले जाते हैं और इनके लिए क्या प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है. इसे खोलने में कितना खर्च आएगा से लेकर इनसे कितनी कमाई की संभावना है ये भी आपको यहां पर बताया जाएगा.  

आधार कार्ड केंद्र की फ्रेंचाइजी के लिए लाइसेंस की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी
आधार कार्ड केंद्र खोलने के लिए सरकार से लाइसेंस लेना होता है और ये लेने के लिए एक परीक्षा पास करनी होती है. जो भी आधार केंद्र खोलना चाहता है उसे यूआईडीएआई (UIDAI) की परीक्षा पास करनी होगी. एग्जाम पास करने के बाद ही उसे यूआईडीएआई सर्टिफिकेट मिल जायेगा. सर्टिफिकेट पास होने के बाद आधार कार्ड और बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में अप्लाई करना होगा.

आधार कार्ड सेंटर के लिए जरूरी इक्विपमेंट
आपको एक कमरे की जरुरत होगी जहां सेंटर खोल सकें और इसमें अच्छी क्वालिटी का इंटरनेट भी लेना होगा. आधार कार्ड सेंटर में प्रिंटर के साथ साथ कम से कम 2 कंप्यूटर या लैपटॉप होना जरूरी है. सेंटर में वेबकैम भी जरूरी है जिससे आधार कार्ड में लगने वाली फोटो को क्लिक किया जाएगा. आंखों के रेटिना को स्कैन करने के लिए आइरिस स्कैनर मशीन खरीदनी होगी. लोगों के बैठने के लिए जगह और कुर्सियां आदि अन्य चीजों की जरूरत होगी. 

आधार कार्ड सेंटर की फ्रेंचाइजी लेने में कमाई 
आधार कार्ड सेंटर खोल कर आप महीने में कम से कम 30,000 से 40,000 रुपये तक कमा सकते हैं. आपका सेंटर जितना ज्यादा चलेगा आपकी कमाई भी उतनी ज्यादा होती जाएगी. आधार कार्ड सेंटर की फ्रेंचाइजी लेने में कमाई का अच्छा स्कोप है और आप इसके लिए बेहिचक अप्लाई करें और खुद कारोबार चलाने के अलावा औरों को भी रोजगार दे पाने में सक्षम होंगे. 

आधार कार्ड केंद्र के लिए लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया
लाइसेंस लेना चाहते हैं तो आप पहले एनएसईआईटी (NSEIT) पोर्टल पर जाएं और अपनी लॉगिन आईडी बनायें. लॉगिन के बाद आपको यहां बताए गए प्रोसेस को करना होगा और आप अप्लाई कर सकते हैं.

अप्लाई करने का प्रोसेस

सबसे पहले https://uidai.nseitexams.com/UIDAI/LoginAction_input.action वेबसाइट पर जाएं.
Create New User पर क्लिक करें. यहां आपके कोड शेयर करने के लिए कहा जाएगा.
Share Code के लिए https://resident.uidai.gov.in/offline-kyc पर जाएं और ऑफलाइन ई-आधार डाउनलोड करें.
इसके साथ ही आपको XML File और Share Code उपलब्ध होंगे.
अब अप्लाई करने वाली विंडो पर वापस आएं और फॉर्म में मांगी गई पूरी जानकारियों को सही से भरें.
अब आपके फोन पर और ई-मेल आईडी पर USER ID और Password आएगा.
USER ID और Password से Aadhaar Testing and Certification के पोर्टल पर लॉगिन करें.
यह आपको एक फॉर्म फिर से मिलेगा, इसे पूरा भरें.
अपनी फोटो और डिजिटल सिग्नेचर वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी. 
Proceed to submit form पर क्लिक करें.
अब आपको पेमेंट करना होगा. इसके लिए वेबसाइट पर Menu में जाएं और पेमेंट पर क्लिक करें.

12 दिनों तक का इंतजार करना पड़ सकता है
ये प्रोसेस पूरा करने के बाद आपको अपना एग्जाम सेंटर चुनना होगा और इसके लिए आपको यहां बताई गई प्रक्रिया पूरी करनी होगी. फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक दिन से लेकर 12 दिनों तक का इंतजार करना पड़ सकता है. 

ऐसे मिलेगी आधार कार्ड के लिए फ्रेंचाइजी
आपको दोबारा वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और Book Center पर क्लिक करना पड़ेगा.
जहां आप संबंधित परीक्षा देना चाहते हैं वहां कोई भी नजदीकी सेंटर का चुनाव कर लें.
परीक्षा के लिए तारीख और समय चुनकर Admit Card डाउनलोड कर लें.
परीक्षा देने के बाद अगर आप पास हो जाते हैं तो आपको आधार कार्ड सेंटर के लिए फ्रेंचाइजी मिलेगी और इसके लिए आपको कुछ फीस भी नहीं देनी होगी. हालांकि एक आधार कार्ड सेंटर खोलने के लिए आपको जगह के साथ साथ कुछ जरूरी उपकरण जैसे प्रिंटर, कंप्यूटर, वेबकैम, आइरिस स्कैनर आदि की जरूरत होगी. 

कितना होगा खर्च
अगर आप सेंकेंड हैंड मशीनें खरीदते हैं या रीफर्बिश्ड आइटम्स लेते हैं तो आपका कुल मिलाकर खर्च 1 लाख रुपये के आसपास बैठेगा. 

ये भी पढ़ें

ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाना है बेहद आसान, इस राज्य के नागरिकों को मिल रही है सुविधा, आप भी जानें

PNB के ग्राहक कर रहे हैं पेमेंट तो रहें तैयार, 4 अप्रैल से बदलने वाला है ये रूल, जानें काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
Meta ने बच्चों-युवाओं को पहुंचाया नुकसान, कोर्ट ने ठोका $567 मिलियन का जुर्माना
Meta ने बच्चों-युवाओं को पहुंचाया नुकसान, कोर्ट ने ठोका $567 मिलियन का जुर्माना
EMI नहीं चुकाई तो तुरंत नहीं बंद होगा फोन, RBI के मोबाइल लॉकिंग नियम समझिए
EMI नहीं चुकाई तो तुरंत नहीं बंद होगा फोन, RBI के मोबाइल लॉकिंग नियम समझिए
Amazon-Flipkart की फ्रिडम सेल शुरू, जानिए किन-किन सामानों पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?
Amazon-Flipkart की फ्रिडम सेल शुरू, जानिए किन-किन सामानों पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget