एक्सप्लोरर

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी खबर! चेयरमैन का नाम लगभग तय, पढ़िए और क्या मिली जानकारी

सरकार ने अब तक 8वें वेतन आयोग के औपचारिक गठन या उसके Terms of Reference की घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार आ रहे सर्कुलर और अंदरूनी तैयारियां बताती हैं कि सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.

8th Pay Commission: सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की दिशा में बड़ा कदम उठा लिया है. वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (DoE) ने 21 अप्रैल को दो सर्कुलर जारी किए हैं, जिनके जरिए 42 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें चेयरमैन और दो अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों के अलावा सलाहकार और अन्य स्टाफ भी शामिल होंगे. अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के हिसाब से चलता रहा, तो अगले महीने के अंत तक 8वां वेतन आयोग अपने काम की शुरुआत कर देगा.

कौन होंगे चेयरमैन और मुख्य सदस्य?

फाइनेंशियल एक्सप्रेस पर सूत्रों के अनुसार छपी एक खबर के मुताबिक, आयोग के चेयरमैन और दो प्रमुख सदस्यों के नाम लगभग तय हो चुके हैं. बहुत जल्द इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी. बाकी 40 पदों के लिए ज्यादातर नियुक्तियां अलग-अलग सरकारी विभागों से प्रतिनियुक्ति (deputation) के जरिए की जाएंगी.

7वें वेतन आयोग से छोटा होगा 8वां पैनल

अगर पुराने ढांचे पर नजर डालें, तो 7वें वेतन आयोग में कुल 45 सदस्य थे. जिसमें चेयरमैन, सचिवालय के 18 लोग, 16 सलाहकार और 7 अन्य कर्मचारी शामिल थे.
7वें वेतन आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति अशोक कुमार माथुर ने की थी.

इसके मुकाबले, 8वें वेतन आयोग का आकार थोड़ा छोटा रखा जा रहा है. इससे पहले भी, 6ठा वेतन आयोग (जिसके चेयरमैन न्यायमूर्ति बीएन श्रीकृष्ण थे) में चार सदस्य और 17 लोग सचिवालय में थे. रोचक बात यह है कि 5वें वेतन आयोग में सिर्फ तीन ही सदस्य थे.

स्टाफ साइड ने शुरू की तैयारी

इसी बीच, नेशनल काउंसिल (JCM) के स्टाफ साइड ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. 22 अप्रैल को हुई स्टैंडिंग कमेटी की विस्तारित बैठक में न्यूनतम वेतन, वेतन ढांचे, फिटमेंट फैक्टर, भत्तों, पदोन्नति नीति और पेंशन लाभ जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. एक ड्राफ्टिंग कमेटी भी बनाई गई है, जिसमें प्रमुख स्टाफ फेडरेशनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. यह प्रतिनिधि 30 अप्रैल 2025 तक अपने नाम भेजेंगे, ताकि 8वें वेतन आयोग के सामने एक ठोस और समग्र मेमोरेंडम पेश किया जा सके.

सुझाव भेजने की अंतिम तारीख तय

स्टाफ साइड के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने एक सर्कुलर के जरिए सभी सदस्य संगठनों से कहा है कि वे अपने सुझाव 20 मई 2025 तक PDF और Word दोनों फॉर्मेट में भेज दें. सभी संगठनों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद अंतिम मेमोरेंडम तैयार किया जाएगा.

सरकार की ओर से अभी औपचारिक गठन बाकी

हालांकि, सरकार ने अब तक 8वें वेतन आयोग के औपचारिक गठन या उसके Terms of Reference (ToR) की घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार आ रहे सर्कुलर और अंदरूनी तैयारियां बताती हैं कि सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. उम्मीद है कि आयोग आने वाले कुछ महीनों में अपना कामकाज शुरू कर देगा.

ये भी पढ़ें: सेना और हथियार छोड़िए...गोल्ड के मामले में पाकिस्तानी सरकार से हजारों गुना आगे हैं भारतीय महिलाएं, तिजोरी में रखा है अरबों का सोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Jewelry: चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget