एक्सप्लोरर

8th Pay Commission Salary Hike: कॉन्टेबल, टीचर और आर्मी के जवान...8वें वेतन आयोग में इनमें से किसकी बढ़ेगी सबसे ज्यादा सैलरी

किसी भी वेतन आयोग में सैलरी बढ़ने के पीछे फिटमेंट फैक्टर अहम होता है. 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था और अब अनुमान लगाया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में इसे बढ़ाकर 2.86 कर दिया जाएगा.

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा के बाद से ही सरकारी कर्मचारियों को इस बात का इंतजार है कि यह जल्दी से जल्दी लागू होगा. बीते वेतन आयोगों की घोषणा और उनके लागू होने के बीच के समय को देखते हुए ये उम्मीद जताई जा रही है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 तक लागू किया जा सकता है. सबसे पहले इसे केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए लागू करेगी, इसके बाद राज्य सरकारें अपने-अपने हिसाब से इसे अपने कर्मचारियों के लिए लागू करेंगी. चलिए, अब आपको बताते हैं कि जब यह वेतन आयोग लागू होगा तो कॉन्टेबल, टीचर और आर्मी के जवान में सबसे ज्यादा सैलरी किसकी बढ़ेगी.

पहले समझिए सैलरी कैसे बढ़ेगी

किसी भी वेतन आयोग में सैलरी बढ़ने के पीछे फिटमेंट फैक्टर अहम होता है. 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था और अब अनुमान लगाया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में इसे बढ़ाकर 2.86 कर दिया जाएगा. अगर ऐसा हुआ तो जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है, वह सीधे तौर पर बढ़कर 51,480 रुपये हो जाएगी.

पुलिस कॉन्टेबल की सैलरी कितनी बढ़ेगी?

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक कॉन्टेबल का बेसिक पे 7वें वेतन आयोग के अनुसार, 21,700 रुपये महीना है. अगर उत्तर प्रदेश में 8वां वेतन आयोग लागू होता है और फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है, तो यूपी पुलिस के कॉन्टेबल की बेसिक सैलरी बढ़कर 62,062 रुपये प्रति महीने हो जाएगी. यानी सीधे 40000 की बढ़ोतरी.

टीचर की सैलरी कितनी बढ़ेगी

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की बेसिक सैलरी की बात करें तो ये 9300 से शुरू होती है और 35,400 तक जाती है. यह बेसिक सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार है. अगर 8वां वेतन आयोग यूपी में लागू होता है और फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है तो यूपी में टीचर्स की बेसिक सैलरी बढ़कर 26,598 से 101244 तक हो जाएगी.

आर्मी के जवान की सैलरी कितनी बढ़ेगी

भारतीय सेना के एक जवान की बेसिक सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार, 21,700 रुपये प्रति महीने है. आर्मी के जवान केंद्र सरकार की नौकरियों के अंतर्गत आते हैं. ऐसे में जब भी 8वां वेतन आयोग लागू होगा तो सबसे पहले केंद्रीय कर्मचारियों की ही सैलरी बढ़ेगी. अगर 8वां वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है तो आर्मी के जवानों की बेसिक सेलरी 21,700 से बढ़कर 51,480 रुपये हो जाएगी. इसके अलावा, आर्मी के जवानों को कई सारे भत्ते भी मिलते हैं, यानी उनकी सैलरी में उससे भी काफी ज्यादा इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें: भारत ने हाथ खींचा तो मुश्किल में आ जाएगा अमेरिका! डोनाल्ड ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ US के लिए खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?
E20 पेट्रोल का नया संकट, क्या ईंधन के चक्कर में महंगी हो जाएगी आपकी थाली?
E20 पेट्रोल का नया संकट, क्या ईंधन के चक्कर में महंगी हो जाएगी आपकी थाली?
मजदूरों के PAN-आधार से खोले 37 खाते, बैंक मैनेजर्स ने की 7.3 करोड़ की ठगी
मजदूरों के PAN-आधार से खोले 37 खाते, बैंक मैनेजर्स ने की 7.3 करोड़ की ठगी

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget