एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों पेंशनर्स को सौगात! विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले मोदी कैबिनेट ले सकती है महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला

DA Hike: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार 4 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता को बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है.

7th Pay Commission: बुधवार 4 अक्टूबर, 2023 को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मोदी सरकार नवरात्र से पहले बड़ी सौगात दे सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में  केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर मुहर लगाई जा सकती है.

महंगाई भत्ता बढ़ाने पर लग सकती है मुहर

बुधवार 4 अक्टूबर को सुबह साढ़े 10 बजे केंद्रीय कैबिनेट के साथ साथ कैबिनेट के आर्थिक मामलों की समिति की बैठक होने वाली है. ये उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है. इस कैबिनेट की बैठक से इसलिए भी फैसले की उम्मीद है कि क्योंकि चुनाव आयोग कभी भी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान कर सकता है. चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद आचार सहिंता लागू हो जाएगा. जिसके बाद सरकार के लिए ये फैसला लेना मुश्किल हो जाएगा. 

3 फीसदी बढ़ सकता है महंगाई भत्ता 

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगी जुलाई महीने से ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी कर इसे 42 फीसदी से बढ़ाकर 45 फीसदी कर सकती है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला एक जुलाई से लागू होगा. और अक्टूबर महीने का वेतन,  महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ मिलने की उम्मीद है. जुलाई से सितंबर तक के लिए एरियर भी अक्टूबर महीने के वेतन के साथ केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जा सकता है. 

नवरात्रि से पहले सौगात!

15 अक्टूबर से नवरात्र का त्योहार शुरू होने जा रहा है और 24 अक्टूबर को दशहरा है. उसपर से चुनाव आयोग कभी भी विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकता है. इसलिए उम्मीद है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला बुधवार को लिया जा सकता है. आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के इस फैसले का 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. साथ ही इन कर्मचारियों को कमरतोड़ महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी. 

ये भी पढ़ें

India GDP Data: विश्व बैंक ने असामान्य मानसून और क्रूड की कीमतों में तेजी के बाद बढ़ाया महंगाई दर का अनुमान, 6.3% रह सकती है जीडीपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget