एक्सप्लोरर

India GDP Data: विश्व बैंक ने असामान्य मानसून और क्रूड की कीमतों में तेजी के बाद बढ़ाया महंगाई दर का अनुमान, 6.3% रह सकती है जीडीपी

India Inflation Data: विश्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए महंगाई दर के अनुमान को 5.2 फीसदी से बढ़ाकर 5.9 फीसदी कर दिया है.

India GDP Data: वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का जीडीपी 6.3 फीसदी रहने का अनुमान है. विश्व बैंक ने अनुमान जारी करते हुए बताया कि देश में बढ़ते निवेश के चलते विकास दर का ये आंकड़ा रह सकता है. लेकिन विश्व बैंक ने मौजीदा वित्त वर्ष के लिए महंगाई दर के अनुमान में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है. उसका मानना है कि इस वित्त वर्ष में महंगाई दर 5.9 फीसदी रह सकती है. पहले विश्व बैंक ने 5.2 फीसदी महंगाई दर का अनुमान जताया गया था जो कि आरबीआई के 6 फीसदी अपर लिमिट के करीब है.

महंगाई से राहत नहीं

विश्व बैंक ने कहा कि मानसून के दौरान जुलाई 2023 में देश में खाने पीने की वस्तुओं की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. हालांकि अगस्त में खाद्य महंगाई कम हुई है लेकिन इसका असर वित्त वर्ष के बाकी अवधि के दौरान देखने को मिल सकता है. विश्व ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जाहिर की है. उसका मानना है कि 2022 के उच्च स्तरों के मुकाबले कच्चे तेल की कीमतें कम है लेकिन हाल के दिनों में बढ़ोतरी मुश्किलें बढ़ा सकती है. विश्व बैंक ने कहा कि अगस्त महीने में खुदरा महंगाई दर 6.8 फीसदी रहा है जो जुलाई के 7.4 फीसदी से कम है और सितंबर में इसके और भी कम होने का अनुमान है.  

निजी खपत में आ सकती है कमी 

विश्व बैंक ने इंडिया डेवलपमेंट आउटलुक में कहा कि कोरोना महामारी के बाद जो निजी खपत के ग्रोथ में जो तेजी देखी गई थी उसकी रफ्तार अब धीमी पड़ने वाली है. भारत के महत्वपूर्ण ट्रेडिंग पार्टनर्स जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है वहां के आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी पड़ने के चलते भारत का एक्सपोर्ट्स प्रभावित हो सकता है. विश्व बैंक ने कहा कि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेज उछाल का असर मांग पर पड़ सकता है. खासतौर से ऐसी घऱ-परिवार जिनकी आय कम है वहां डिमांड में कमी देखने को मिल सकती है.

सरकार पर बढ़ता सकता है वित्तीय बोझ 

विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सरकार के लोकलुभावन ऐलानों और सब्सिडी कार्यक्रम का असर राजस्व के रोडमैप पर पड़ने का अनुमान है. उच्च खाद्य कीमतों से राहत दिलाने के लिए सब्सिडी कार्यक्रम का असर सरकार के खजाने पर पड़ सकता है. अगस्त महीने सरकार ने 200 रुपये की सब्सिडी एलपीजी गैस सिलेंडर पर देने का ऐलान किया है. 

ये भी पढ़ें

Manufacturing PMI: देश में विनिर्माण में दिखी कमी, सितंबर में मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई 5 महीने के निचले स्तर पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India US Trade Deal: ईरान वॉर के बीच क्या रुक गया भारत-यूएस के बीच ट्रेड डील, जानें क्या है इस दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच क्या रुक गया भारत-यूएस के बीच ट्रेड डील, जानें क्या है इस दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
Real Estate Trend: युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Embed widget