एक्सप्लोरर

Railway Employee's DA Hike: फेस्टिवल सीजन में रेलवे कर्मचारियों को मिला शानदार तोहफा! DA में बढ़ोतरी का हुआ ऐलान

Railway Board DA Hike: दशहरा के शुभ मौके पर रेलवे कर्मचारियों को एक बार फिर खुशखबरी मिली है. रेलवे बोर्ड ने DA में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

Railway Board Dearness Allowance Hike: दशहरा (Dussehra 2023) और दिवाली (Diwali 2023) के मौके पर रेलवे बोर्ड ने अपने लाखों कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसके बाद यह 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है. यह दरें 1 जुलाई 2023 से लागू हो चुकी हैं. 23 अक्टूबर, 2023 को रेलवे बोर्ड (Railway Board) द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार ऑल इंडिया रेलवे एंड प्रोडक्शन यूनिट्स के जनरल मैनेजर और मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि अब डीए को 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी (Railway Board DA Hike) कर दिया जाएगा. 

कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

रेलवे बोर्ड ने अपने नोटिफिकेशन में यह भी जानकारी दी है कि जुलाई 2023 से लेकर अब तक का एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा. यह एरियर अगले महीने की सैलरी के साथ ही क्रेडिट होगा. ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा जुलाई 2023 से ही कर्मचारियों का डीए (DA Hike) लंबित था. ऐसे में यह मिलना कर्मचारियों को अधिकार था. अब कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल रहा है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, रेलवे बोर्ड के इस फैसले के बाद रेलवे कर्मचारी संघों ने इस फैसले का स्वागत किया है. नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के महासचिव एम राघवैया ने इस फैसले के बाद कहा है कि महंगाई दर के आधार पर ही यह फैसला लिया जाता है. इस फैसले के पीछे यह उद्देश्य रहता है कि कर्मचारियों पर महंगाई का कोई असर न हो.

दिवाली बोनस का भी किया गया ऐलान

रेलवे बोर्ड के डीए बढ़ाने के फैसले से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने दिवाली बोनस (Railway Employee Diwali Bonus) का तोहफा दिया था. केंद्र सरकार ने ग्रुप सी और नॉन गैजेट ग्रुप बी के अधिकारियों के दिवाली बोनस का ऐलान किया था. इस बोनस के लिए केंद्र सरकार ने अधिकतम सीमा 7,000 रुपये तय की है. वहीं कैबिनेट ने इस बोनस के लिए 15,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है.

ये भी पढ़ें-

Stock Market Holiday: क्या दशहरे के दिन बंद रहेगा स्टॉक मार्केट? जानें शेयर बाजार में इस साल कब-कब रहेगी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget