एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: सरकार के एक फैसले से कर्मचारियों को मिलेगी दोहरी खुशी, बढ़ जाएगी सैलरी और पेंशन! 

7th Pay Commission: सरकार अगर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा करती है, तो कर्मचारियों का पेंशन योगदान और सैलरी दोनों में बढ़ोतरी हो जाएगी.

Employees Salary and Pension Hike: केंद्र सरकार कर्मचारियों को लेकर एक बड़ा फैसला करने पर विचार कर रही है. अगर यह फैसला लिया जाता है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों और प्राइवेट के कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में इजाफा (Salary and Pension Hike) हो जाएगा. इसके साथ ही कर्मचारियों (Employees salary) को मिलने वाला भत्ता भी बढ़ जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ईपीएफओ सदस्यों (EPFO Members) की बेसिक सैलरी बढ़ाकर 21 हजार रुपये (Basic Salary Hike) करने वाली है. अभी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 15 हजार रुपये है. 

अगर बेसिक सैलरी 21 हजार रुपये हो जाती है, तो कर्मचारियों का पीएफ का योगदान  (PF Contribution) भी बढ़ जाएगा. इसके अलावा कर्मचारियों की पेंशन राशि (Pension Money) भी बढ़ जाएगी. ईपीएफओ के तहत बेसिक सैलरी बढ़ने से डीए और अन्य भत्ता (DA Hike after Salary Haik) भी अधिक मिलेगा. यह भी गौर करने वाली बात है कि पीएफ के लिए जितना योगदान कर्मचारियों के लिए किया जाएगा, उतना ही कंपनी की ओर से भी किया जाएगा.

सरकार ने 2014 में बढ़ाई थी बेसिक सैलरी 
केंद्र सरकार की ओर से 2014 में बेसिक सैलरी में इजाफा किया गया था. तब कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 10 हजार रुपये से कम थी, जिसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है. कुछ ​मीडिया रिपोर्ट की माने तो अब सरकार कर्मचारियों की सैलरी 21 हजार रुपये करने पर विचार कर रही है. जल्द ही इसपर सरकार की ओर से जवाब आ सकता है. 

21 हजार पर पीएफ के लिए कितना कैलकुलेशन 
अभी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 15 हजार रुपये पर कैलकुलेशन किया जाता है. कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने 1250 रुपनये का ईपीएस में योगदान दिया जाता है. हालांकि अगर बेसिक सैलरी 21 हजार रुपये होती है, तो कंट्रीब्यूशन 1749 रुपये हर महीने होगा, जो 21 हजार का 8.33 फीसदी है. पेंशन की राशि में हर महीने योगदान बढ़ने से 60 साल के बाद कर्मचारियों को अधिक पेंशन मिलेगी. 

बेसिक सैलरी बढ़ने से भत्तों में भी इजाफा 
अगर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ जाती है, तो कर्मचारियों को मिलने वाला भत्ता भी बढ़ जाएगा. क्योंकि बेसिक सैलरी पर ही कर्मचारियों का भ​त्ता बढ़ता और घटता है. इसका मतलब है कि कर्मचारियों की सैलरी में और इजाफा हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें 
PF Wage Limit Increase: अगर सरकार बढ़ाती है पीएफ वेज लिमिट तो क्‍या होगा आपके ईपीएफ और ईपीएस पर असर, जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget