एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, इस समय आएगी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खबर!

7th Pay Commission DA Hike: सरकारी नौकरियों में कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है, जानें कब तक केंद्र सरकार डीए में बढ़ोतरी का एलान कर सकती है.

7th Pay Commission: देश में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और गणेशोत्सव की धूम फिलहाल चारों ओर देखी जा रही है. देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को अब अपने महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी का इंतजार है. इसी से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है जो सरकारी कर्मचारियों को खुश कर सकती है. सरकारी नौकरियों में कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है.

केंद्र सरकार कब कर सकती है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान

केंद्र सरकार आने वाले महीने यानी अक्टूबर के पहले हफ्ते में यानी नवरात्रि से पहले ही महंगाई भत्ते में 3 फीसदी के इजाफे का एलान कर सकती है. केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक जुलाई महीने से ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. इस बार अक्टूबर की सैलरी में बढ़े हुए महंगाई भत्ते (डीए) और एरियर्स के साथ सैलरी आने की उम्मीद जताई जा रही है.

कब-कब होता है महंगाई भत्ते में संशोधन

महंगाई भत्ते में हर साल जनवरी और जुलाई में यानी 2 बार संशोधित किया जाता है. अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी ​महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. अगर जल्द ही इसमें 3 फीसदी का और इजाफा हो जाता है तो ये बढ़कर 45 फीसदी तक पहुंच जाएगा.

किस फॉर्मूले के आधार पर होती है महंगाई भत्ते की गणना

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना के लिए एक तय फॉर्मूला है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए की गणना नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर की जाती है. इस फॉर्मूला के आधार पर महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इजाफा किया जाता है. जुलाई के सीपीआई आंकड़े के मुताबिक सरकार डीए में 3 फीसदी का इजाफा कर सकती है. महंगाई भत्ता इंडस्ट्रियल वर्कर्स के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है जिसे हर महीने लेबर ब्यूरो जारी करता है. केंद्रीय कर्मचारी 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की उम्मीद रख रहे हैं. हालांकि सूत्रों के मुताबिक 3 फीसदी ही महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा और कुल मिलाकर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा.

3 फीसदी बढ़ सकता है महंगाई भत्ता 

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला एक जुलाई से लागू होगा और अक्टूबर महीने का वेतन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ मिलेगा. जुलाई से सितंबर तक के लिए एरियर भी अक्टूबर के वेतन के साथ मिल सकता है. आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के इस फैसले का 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा.

ये भी पढ़ें

India GDP: S&P ने भारत की आर्थिक विकास दर पर दिया बड़ा अनुमान, पहले भी रेटिंग एजेंसियां-संस्थान जता चुके देश पर भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget