एक्सप्लोरर

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों - पेंशनर्स का बढ़ गया महंगाई भत्ता, जानिए कितना बढ़ा वेतन और पेंशन, कितना मिलेगा एरियर!

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बढ़ने से वेतन तो बढ़ेगा ही साथ ही जुलाई से सितंबर महीने का एरियर भी अक्टूबर महीने के वेतन के साथ मिलेगा.

Dearness Hike Update: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है. मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही एक जुलाई 2023 से लेकर 31 दिसंबर 2023 की अवधि के लिए महंगाई दर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया है. सरकार के इस फैसले से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा. 

अब आपको बताते हैं किस अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की सैलेरी 50,000 रुपये या एक लाख रुपये या दो लाख रुपये है तो उन्हें मोदी सरकार के फैसले से कैसे लाभ पहुंचेगा. 

आइए जानते कैसे कितना मिलेगा लाभ

मान लिजिए किसी कर्मचारी की मौजूदा सैलेरी 50,000 रुपये के करीब है. जिसमें उसे फिलहाल 42 फीसदी का महंगाई भत्ता मिल रहा है. तो उसे महंगाई भत्ते के तौर पर हर महीने 21,000 रुपये मिल रहा है. लेकिन महंगाई भत्ता के बढ़कर 46 फीसदी होने के बाद 23,000 रुपये महंगाई भत्ता प्रति महीने मिलेगा. यानि अब हर महीने 52,000 रुपये वेतन मिलेगा.  इसका मतलब है ये हुआ कि कि सालाना आधार पर 24,000 रुपये का सालाना लाभ मिलेगा. 

अगर किसी कर्मचारी को हर महीने 1 लाख रुपये का वेतन मिलता है. तो उसमें 42 फीसदी महंगाई भत्ते के तौर पर फिलहाल 42,000 रुपये मिलते हैं. लेकिन महंगाई भत्ते के 46 फीसदी होने के बाद 46,000 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा. यानि हर महीने 4,000 रुपये ज्यादा वेतन मिलेगा. यानि अब 1.04 लाख रुपये वेतन मिलेगा. सालाना आधार पर 48,000 रुपये का लाभ कर्मचारियों को होगा. 

किसी कर्मचारी को हर महीने 2 लाख रुपये वेतन मिलता है. इसमें 42 फीसदी महंगाई भत्ते को जोड़ दें तो 84,000 रुपये महंगाई भत्ते के तौर पर मिलता है. लेकिन डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद 92,000 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा. यानि हर महीने अतिरिक्त 8,000 रुपये वेतन मिलेगा. यानि अब हर महीने 2.08 लाख रुपये वेतन मिलेगा.  

कितना मिलेगा एरियर 

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी एक जुलाई से लागू होगी. ऐसे में कर्मचारियों को बीचे तीन महीनों का एरियर मिलेगा.  किसी कर्मचारी को 50,000 रुपये वेतन मिलता है तो उसे एरियर के तौर पर 6,000 रुपये, एक लाख वेतन पाने वालों को 12,000 रुपये एरियर मिलेगा. जबकि 2 लाख रुपये महीने वेतन पाने वालों को 24,000 रुपये अतिरिक्त एरियर मिलेगा.  

पेंशनधारकों को बड़ा लाभ 

सरकार के पेंशनधारकों के महंगाई राहत (Dearness Relief) को भी 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया है. इस फैसले से 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा. 

मान लिजिए किसी पेंशनर्स का 20000 रुपये पेंशन मिलता है तो उसमें 8400 रुपये महंगाई राहत के तौर पर मिलता है. अब महंगाई राहत के 46 फीसदी किए जाने के बाद 9200 रुपये महंगाई राहत मिलेगी. यानि हर महीने मिलने वाले पेंशन में 800 रुपये की बढ़ोतरी होगी और 20,800 रुपये पेंशन मिलेगा. 

अगर किसी पेंशनधारक को हर महीने 50,000 रुपये पेंशन मिल रहा है तो उसमें 21,000 महंगाई भत्ता मिलता है. लेकिन महंगाई राहत के 46 फीसदी होने के बाद बढ़ने के बाद अब 23000 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा. यनि 2000 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा और अब 52000 रुपये पेंशन मिलेगा. 

एक लाख पेंशन पा रहे सरकारी कर्मचारी को होने वाले लाभ को देखें तो पहले 42 फीसदी महंगाई भत्ते के तौर पर फिलहाल 42,000 रुपये महंगाई भत्ता मिलता हैं. लेकिन महंगाई भत्ते के 46 फीसदी होने के बाद 46,000 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा. यानि हर महीने 4,000 रुपये ज्यादा पेंशन मिलेगा. यानि अब 1.04 लाख रुपये पेंशन हर महीने आया करेगा. 

ये भी पढ़ें 

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार की सौगात, 4% की बढ़ोतरी के साथ 46% हो गया महंगाई भत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget